सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Bulandshahr Triple Murder: जिम में ट्रिपल मर्डर केस का मुख्य आरोपी मयंक सैनी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Bulandshahr Triple Murder: जिम में ट्रिपल मर्डर केस का मुख्य आरोपी मयंक सैनी एनकाउंटर में घायल, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जिम के अंदर हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के मुख्य आरोपी मयंक सैनी उर्फ दुग्गी को पुलिस एनकाउंटर के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ के समय आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह सनसनीखेज वारदात 25 अप्रैल की रात खुर्जा के सुभाष रोड स्थित एक जिम में हुई थी, जहां बर्थडे पार्टी के दौरान केक चेहरे पर लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई और फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी और पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी मयंक सैनी ने पूछताछ में खुलासा किया कि घटना में इस्तेमाल किया गया अवैध तमंचा उसने फ्लाईओवर के नीचे छिपा रखा था। सोमवार को थाना खुर्जा नगर पुलिस और स्वाट टीम उसे बरामदगी के लिए मौके पर लेकर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की और छिपाए गए हथियार से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मयंक सैनी के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे काबू में कर लिया और उसके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए।

Advertisement

इस ट्रिपल मर्डर केस में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि कुल 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरी घटना के पीछे की साजिश का भी खुलासा किया जाएगा। सीओ खुर्जा ने बताया कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *