सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Bulandshahr Crime: ई-रिक्शा में महिला को दिनदहाड़े गोली मारकर फरार हुए बदमाश

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Bulandshahr Crime: ई-रिक्शा में महिला को दिनदहाड़े गोली मारकर फरार हुए बदमाश

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में अपराधियों ने दिनदहाड़े खौफनाक वारदात को अंजाम देकर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। घटना काली नदी पुल के पास की है, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक महिला को ई-रिक्शा में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। इस वारदात के बाद स्थानीय लोग दहशत में हैं और पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना खानपुर क्षेत्र के गांव भदौरा निवासी पूजा का अपने पति हरीश के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी मामले की सुनवाई के लिए वह बुलंदशहर कोर्ट पहुंची थी। सुनवाई समाप्त होने के बाद हरीश ने पूजा को काली नदी पुल से पहले एक ई-रिक्शा में बैठाया। जैसे ही ई-रिक्शा पुल के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे दो हमलावरों ने वाहन को रुकवाया और पूजा पर गोलियां चला दीं।

गोली लगते ही पूजा गंभीर रूप से घायल होकर ई-रिक्शा में ही गिर पड़ी। हमलावर घटना को अंजाम देकर तुरंत फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पूजा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान के लिए विशेष टीम गठित की गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह वारदात न सिर्फ स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है बल्कि यह भी साफ करती है कि बदमाश किस हद तक बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन पर अब कड़ा दबाव है कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए और पीड़िता को न्याय दिलाया जाए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *