सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

केरल में ब्राजील-अर्जेंटीना के फैंस के बीच झड़प, पुलिस ने दर्ज किया मामला

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

केरल के कोल्लम जिले के शक्तिकुलंगरा इलाके में ब्राजील और अर्जेंटीना टीमों के प्रशंसकों के बीच में जमकर हाथापाई और लात-घूंसे चले। अधिकारियों ने बताया कि दोपहर शक्तिकुलंगरा ग्रामीण इलाके में घटना की सूचना मिली थी और अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 160 (दंगा करने की सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।सोशल मीडिया में वायरल इस हाथापाई के वीडियो में दोनों टीमों के प्रशंसकों के एक समूह को एक रोड शो के दौरान शक्तिकुलंगरा ग्रामीण में आपस में उलझते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने कहा कि यह झगड़ा उस समय शुरू हुआ जब दोनों समूहों का रोड शो शक्तिकुलंगरा इलाके के एक कब्रिस्तान पर पहुंचा। इसके बाद दोनों टीमों के प्रशंसकों के बीच बहस शुरू हो गई और फिर यह हाथापाई तक पहुंच गई।अर्जेंटीना की हार का असर उसकी राजधानी ब्यूनस आयर्स के साथ विश्व के कई शहरों में भी पड़ा। बांग्लादेश के ढाका, भारत के कोलकाता और केरल में प्रशंसक बड़ी स्क्रीन लगाकर इस मैच को देख रहे थे, लेकिन इस बड़े उलटफेर के साथ सभी के चेहरे लटक गए।

फुटबॉल फैंस ने पल्लकड़ में पुलिस कर्मियों पर पथराव किया। इन फैंस के जश्न मनाने की वजह से यातायात में समस्या आ रही थी। जब पुलिस ने फैंस को जश्न मनाने से रोका तो दोनों फैंस और पुलिस के बीच बहस शुरू हो गई। इसके बाद फुटबॉल फैंस ने पुलिस पर पथराव कर दिया। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया।पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस मामले में 22 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फैंस ने जुलूस निकालने के लिए कोई अनुमति नहीं ली थी। वह बिना किसी अनुमति के भीड़ जुटा रहे थे और संगीत बजा रहे थे। उनकी वजह से सड़क पर जाम लग रहा था और यातायात बाधित हो रहा था। उनसे जाम हटाने के लिए कहा गया तो बहस शुरू कर दी। इसके बाद पत्थरबाजी करने लगे। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, लेकिन हालात स्थिति है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *