सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

अनंत-राधिका की प्रीवेडिंग पर बॉलीवुड बंद! आलिया-रणबीर से सलमान-धोनी तक, दिग्गज सितारे पहुंचे इटली

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

अनंत-राधिका की प्रीवेडिंग पर बॉलीवुड बंद! आलिया-रणबीर से सलमान-धोनी तक, दिग्गज सितारे पहुंचे इटली

अनंत-राधिका मर्चेंट के सेकंड प्री वेडिंग फंक्शन के लिए एक बार फिर बॉलीवुड बंद रहेगा ! दरअसल तमाम दिग्गज सितारे मुकेश अंबानी के बेटे के फंक्शन के लिए रवाना हो चुके हैं.

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी जल्द ही राधिका मर्चेंट से शादी करने वाले हैं. इस जोड़ी की ग्रैंड वेडिंग जुलाई में होगी हालांकि इनका प्रीवेडिंग जश्न मार्च से ही जारी है. गुजरात के जामनगर में मार्च की शुरुआत में तीन दिन का ग्रैंड प्री वेडिंग सेलिब्रेशन करने के बाद अब अनंत-राधिका इटली में अपने दूसरे प्री वेडिंग फंक्शन को क्रूज पर होस्ट करने के लिए तैयार हैं.

वहीं अनंत-राधिका की क्रूज पार्टी के लिए बॉलीवुड भी अगले कुछ दिनों के लिए बंद रहने वाला है. दरअस सलमान खान से लेकर आलिया-रणबीर कपूर तक तमाम दिग्गज सितारे फंक्शन में शिरकत करने के लिए रवाना हो चुके हैं.

अनंत-राधिका के सेकंड प्रीवेंडिंग के लिए रवाना हुए आलिया-रणबीर

Advertisement

एयरपोर्ट पर सबसे पहले रणबीर कपूर, आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा के साथ स्पॉट किए गए. आलिया और रणबीर अंबानी के फंक्शन में अक्सर शामिल होते हैं और इस बार भी वे अनंत-राधिका के सेकंड प्रीवेडिंग फंक्शन में बेटी सहित शामिल होंगे. उनके साथ ब्रह्मास्त्र के निर्देशक यानी उनके सबसे अच्छे दोस्त अयान मुखर्जी भी थे.

इन सभी को शटरबग्स ने मुंबई के एक प्राइवेट एयरपोर्ट पर इटली के लिए रवाना होने से पहले स्पॉट किया. तस्वीरों में, रणबीर एक नये हेयरकट में नजर आए. उन्होंने मैचिंग स्वेटशर्ट के साथ ग्रे जॉगर्स पेयर किया था. वहीं आलिया ने भी कैजुअल लुक कैरी किया हुआ था और अपने बालों को बांधा था. वे राहा के साथ अपनी लग्जरी कार से बाहर निकलती नजर आईं. बाद में रणबीर अपनी लाडली को गोद में लिए हुए नजर आएं.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनंत और राधिका का सेकंड प्री वेडिंग फंक्शन 28 से 30 मई के बीच होस्ट किया जाएगा. वहीं फंक्शन में सलमान खान भी शामिल होंगे. सलमान खान को भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान भाईजान व्हाइट शर्ट में बेहद हैंडसम लग रहे थे.

फिलहाल हर कोई अनंत-राधिका के सेकंड प्री वेडिंग फंक्शन के लिए एक्साइडेट है. बता दें कि गुजरात में हुए पहले प्री वेडिंग फंक्शन में इंटरनेशनल सिंगर रेहाना के अलावा दिलजीत दोसांझ सहित सलमान, शाहरुख और आमिर खान सहित कई सितारों ने धमाल मचाया था. वहीं अब कहा जा रहा है कि अनंत-राधिका की क्रूज पार्टी में शकीरा परफॉर्म कर सकती हैं. इसके अलावा एक बार फिर कईं बॉलीवुड सेलेब्स भी अअनंत-राधिका के सेकंड प्री वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करते नजर आने वाले हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *