सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

RCB के कैप्टन को लेकर आया नया अपडेट, इस खिलाड़ी को मिलेगी कमान! विराट नहीं बनेंगे फिर कप्तान

2 मिनट पढ़ें
विराट

RCB के कैप्टन को लेकर आया नया अपडेट, इस खिलाड़ी को मिलेगी कमान! विराट नहीं बनेंगे फिर कप्तान

Advertisement

RCB New Captain IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के शुरू होने में अब लगभग तीन महीने का वक्त बचा है. आईपीएल 2025 में कई टीमें हैं, जो नए कप्तान के साथ उतरेंगी. इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भी शामिल है. आरसीबी ने आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले अपने पुराने कप्तान फाफ डु प्लेसिस को रिलीज कर दिया था. फिर ऑक्शन में भी उन्हें नहीं खरीदा गया. ऐसे में अब आरसीबी नए कप्तान के साथ उतरेगी.

आईपीएल 2025 में आरसीबी नए कप्तान के साथ उतरेगी. इस बीच कैप्टन को लेकर नया अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स की मानें तो युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार 18वें सीजन में आरसीबी के कप्तान होंगे. इससे पहले खबर थी कि विराट कोहली एक बार फिर टीम की कमान संभालेंगे. खैर, अभी तक फ्रेंचाइजी ने नए कप्तान को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है.

सैयद मुश्ताक अली में कप्तान थे पाटीदार 

रजत पाटीदार हाल में घरेलू क्रिकेट की प्रतिष्ठित टी20 ट्रॉफी सैयद मुश्ताक अली में मध्य प्रदेश के कप्तान थे. उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को फाइनल में पहुंचाया. हालांकि, वह टीम को खिताब नहीं जिता सके. इस टूर्नामेंट में पाटीदार ने बल्ले से भी धमाकेदार प्रदर्शन किया और तीन ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाए. अब खबर है कि रजत पाटीदार आईपीएल 2025 में आरसीबी की भी कमाल संभालेंगे.

Advertisement

नीलामी से पहले खबर आई थी कि विराट कोहली एक बार फिर आरसीबी की कप्तानी करते दिखेंगे. हालांकि, फिर रजत पाटीदार के कप्तान की खबर आई है. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि फ्रेंचाइजी किसे 18वें सीजन में कप्तान बनाती है.

आईपीएल 2025 के लिए आरसीबी की टीम- विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेज़लवुड, रसिख डार सलाम, सुयश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी नगिदी, अभिनंदन सिंह और मोहित राठी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *