सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

4 साल बाद BCCI का अवॉर्ड फंक्शन, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी और यशस्वी जायसवाल को मिले पुरस्कार, देखें पूरी विनर लिस्ट

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

4 साल बाद BCCI का अवॉर्ड फंक्शन, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी और यशस्वी जायसवाल को मिले पुरस्कार, देखें पूरी विनर लिस्ट

हैदराबाद में आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का अवॉर्ड फंक्शन हुआ. इसमें मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल समेत कई खिलाड़ियों को पुरस्कार मिले.

हैदराबाद में आज यानी मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का सालाना अवॉर्ड फंक्शन आयोजित हुआ. इस अवॉर्ड फंक्शन में मोहम्मद शमी, शुभमन गिल, रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह को क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला. दरअसल, इन खिलाड़ियों को 2019 से 2023 तक साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. बता दें कि चार साल बीसीसीआई का अवॉर्ड फंक्शन हो रहा है. इससे पहले आखिरी बार 2019 में यह समारोह हुआ था.

देखें किसे मिला कौनसा अवॉर्ड

शुभमन गिल- क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2022-23)

जसप्रीत बुमराह- क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2021-22)

रविचंद्रन अश्विन- क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2020-21)

मोहम्मद शमी- क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2019-20)

रवि शास्त्री- सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

फारूख इंजीनियर- सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- यशस्वी जायसवाल (2022-23)

बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- श्रेयस अय्यर (2021-22)

Advertisement

बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- अक्षर पटेल (2020-21)

बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- मयंक अग्रवाल (2019-20)

दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड- रविचंद्रन अश्विन (टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट, 2022-23)

दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड- यशस्वी जायसवाल (टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन, 2022-23)

लाला अमरनाथ अवॉर्ड (घरेलू क्रिकेट के सीमित ओवर फॉर्मेट में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए)

बाबा अपराजित, ऋषि धवन और रियान पराग

लाला अमरनाथ अवॉर्ड (रणजी ट्रॉफी में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए)

एमबी मुरासिंह, शम्स मुलानी और सारांश जैन

माधवराव सिंधिया अवॉर्ड- रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

जयदेव उनादकट, शम्स मुलानी और जलज सक्सेना

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *