सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की हार से BCCI नाराज, लिए जा सकते है बड़े फैसले

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

टी-20 विश्व कप में में गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड से भारत को करारी शिकस्त मिली है जिसका शोर हर जगह सुनाई दे रहा है। अब संभवत: भारतीय टीम में अब बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बीसीसीआई सूत्रों ने कहा कि भारत की टी20 टीम में अगले 24 महीनों में बड़े बदलाव होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों को टीम से धीरे-धीरे बाहर कर दिया जाएगा।

अश्विन और दिनेश कार्तिक का यह आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है

वहीं टी20 जैसे छोटे प्रारूप में अश्विन और दिनेश कार्तिक का यह आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है।बीसीसीआई भविष्य में कोहली और रोहित पर भी कोई बड़ा फैसला ले सकता है। टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में टीम की शर्मनाक हार के बाद भावुक दिख रहे रोहित शर्मा को मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने सांत्वना दी।वहीं मैच के बाद राहुल द्रविड़ ने ही सबसे पहले भारत की तरफ से मीडिया के सामने अपनी बात रखी।

अगले साल ज्यादातर सीनियर्स को टी20 खेलते हुए नहीं देखेंगे

अगले टी20 विश्व कप तक, भारतीय टीम कई सीरीज भी खेल चुकी होगी, तो हो सकता है हार्दिक पांड्या के पास कप्तानी हो जो नई टीम का नेतृत्व करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि बोर्ड कभी किसी को संन्यास लेने के लिए नहीं कहता है। यह एक व्यक्तिगत निर्णय है। लेकिन हां, 2023 में अधिकांश सीनियर क्रिकेटर को वनडे और टेस्ट मैचों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा जाएगा। सूत्र ने कहा कि अगले साल ज्यादातर सीनियर्स टी20 खेलते हुए नहीं दिखेंगे।

Advertisement

निर्णय लेने के लिए यह सही समय नहीं

भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे पास कई अच्छे खिलाड़ी हैं और किसी भी निर्णय लेने के लिए यह सही समय नहीं है। आगे कहा कि हम पर्याप्त मैच खेलेंगे और हम आगे बढ़ेंगे। भारत कोशिश करेगा कि अगले विश्व कप के लिए तैयारी करे। बता दें कि भारत 2023 में अक्तूबर और नवंबर के दौरान 50 ओवर वाला विश्व कप की मेजबानी करेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *