सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

India vs Bangladesh, 1st ODI: जीता हुआ मैच भारत ने गवांया, बांग्लादेश पहला वनडे 1 विकेट से जीता

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बांग्लादेश ने आज शुरू हुई तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 1 विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। जीत के लिए मिले 187 रनों का पीछा करते हुए बांग्लादेश की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। जब जब ओपनर नजमुल हुसैन (0) को चाहर ने पहली ही गेंद पर रोहित के हाथों लपकवा दिया। लेकिन खराब शुरुआत के बीच कप्तान लिटन दास (41) ने उपयोगी पारी खेली, लेकिन बांग्लादेश के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। लेकिन भारत के लिए बड़ा टर्निंग प्वाइंट तब आया, जब महमूदुल्लाह और मुश्किफकुर रहीम लगातार दो गेंदों पर आउट हो गए। यहां से लग रहा था कि भारत की जीत सिर्फ औपचारिकता भर बाकी बची है।

ऐसा तब भी साफ था, जब बांग्लादेश का नौवां विकेट 136 के स्कोर पर गिर गया। यहां से बांग्लादेश को जीतन के जीतने के लिए बांग्लादेश को 51 रन बनाने थे और उसके हाथ में सिर्फ एक ही विकेट बाकी था। ऐसे में मुकाबला पूरी तरह से भारत की गिरफ्त में था, लेकिन भारतीय गेंदबाज और कप्तान रोहित तमाम उपाय करने के बावजूद भी नंबर आठ मेंहदी मिर्जा हसन (नाबाद 38 रन, 39 गेंद, 4 चौके, 2 छक्के) का विकेट नहीं चटका सके। एक कैच भी राहुल से छूटा, लेकिन इसके बावजूद यह मुकाबला भारत को जीतना चाहिए था। जो वे नहीं ही जीत सके। और बांग्लादेश ने पूरे चार ओवर और 1 विकेट बाकी रहते हुए मैच अपनी झोली में डालकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। टीम इंडिया ने आखिरी 10 ओवर में 2 अहम कैच छोड़े। 43वें ओवर में शार्दूल ठाकुर की गेंदबाजी पर 2 बार मेहदी हसन के कैच उठे। पहले कीपर केएल राहुल ने फाइन लेग की ओर दौड़ते हुए कैच टपकाया। अगली ही बॉल पर थर्ड मैन की ओर कैच उठा, लेकिन वाशिंगटन सुंदर कैच लेने के लिए दौड़े ही नहीं। आखिरी ओवर्स में टीम इंडिया की फील्डिंग भी घटिया रही।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *