सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

अविष्का फर्नांडो टीम इंडिया के लिए बने हुए थे मुसीबत, फिर रियान पराग ने ऐसे संकट से निकाला

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

IND vs SL 3rd odi Avishka Fernando was problem for India then Riyan Parag  got Team India out of trouble | IND vs SL: अविष्का फर्नांडो टीम इंडिया के लिए  बने हुए

अविष्का फर्नांडो टीम इंडिया के लिए बने हुए थे मुसीबत, फिर रियान पराग ने ऐसे संकट से निकाला

भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में अविष्का फर्नांडो ने 96 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. एक समय श्रीलंका का स्कोर 170 रन पर एक विकेट था, फिर रियान पराग ने मैच पलटा.

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा है. श्रीलंका ने पहले बैटिंग करने के बाद भारतीय टीम को 249 रनों का लक्ष्य दिया है. हालांकि, एक समय ऐसा लग रहा था कि श्रीलंकाई टीम आसानी से 280 से 300 तक चली जाएगी, लेकिन रियान पराग (Riyan Parag) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच का पासा पलट दिया. श्रीलंका के लिए अविष्का फर्नांडो (Avishka Fernando) ने 96 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.

एक समय श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 170 रन था. अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस क्रीज पर थे. ऐसा लग रहा था कि श्रीलंकाई टीम आसानी से 280 के स्कोर तक पहुंच जाएगी. तभी कप्तान रोहित शर्मा ने रियान पराग को गेंद सौंपी. परान ने भी कप्तान को निराश नहीं किया और आते ही खतरनाक दिख रहे फर्नांडो को LBW आउट कर दिया. हालांकि, फर्नांडो शतक से चूक गए. वह 102 गेंद में 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 96 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

Advertisement

रियान पराग यहीं नहीं रुके. इसके बाद उन्होंने चरिथ असालंका और दुनिथ वेल्लालागे को भी आउट किया. एक बार फिर श्रीलंका का मिडिल ऑर्डर लड़खड़ा गया और 170 पर एक विकेट से टीम 50 ओवर में 250 तक भी नहीं पहुंच सकी.

अपना पहला वनडे खेल रहे रियान पराग ने 9 ओवर में 54 रन देकर तीन विकेट झटके. टी20 सीरीज की तरह पराग ने वनडे में भी दमदार गेंदबाजी की, और मैच का पासा पलट दिया. पराग के अलावा टीम में तीन स्पिनर और थे. तीनों को एक-एक विकेट मिला.

श्रीलंका ने दिया 249 रनों का लक्ष्य 

खैर, तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही श्रीलंकाई टीम ने तीसरे वनडे में भारत के सामने 249 रनों का लक्ष्य रखा है. श्रीलंका के लिए अविष्का फर्नांडो 96 रन के अलावा कुसल मेंडिस ने भी 59 रनों की पारी खेली. वहीं ओपनर पथुम निसांका ने 45 रन बनाए. श्रीलंका के लिए निसांका और फर्नांडो ने 89 रनों की ओपनिंग साझेदारी की.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *