सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

ऑटो ड्राइवर पिता की बेटी को मिला अवॉर्ड, नीता अंबानी ने बताया कि क्यों हो गईं फैन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

ऑटो ड्राइवर पिता की बेटी को मिला अवॉर्ड, नीता अंबानी ने बताया कि क्यों हो गईं फैन

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के बाद मुंबई इंडियंस की ऑनर नीता अंबानी ने कहा कि एस सजना पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएट हैं, उनके पिता ऑटो ड्राइवर हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने क्रिकेट को चुना.

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई कर चुकी है. वीमेंस प्रीमियर लीग का पहला सीजन मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया था. लिहाजा, इस सीजन मुंबई इंडियंस डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरी है. हालांकि, मुंबई इंडियंस को अपने आखिरी लीग स्टेज मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद डिफेंडिंग चैंपियन के प्लेऑफ में पहुंचने पर कोई असर नहीं पड़ा.

बहरहाल, इस मैच के बाद मुंबई इंडियंस की ऑनर नीता अंबानी ने एस सजना पर बयान दिया. नीता अंबानी का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पिता ऑटो ड्राइवर हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने…’

Advertisement

वीमेंस प्रीमियर लीग में एस सजना मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं. इस खिलाड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मुकाबले में आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मुंबई इंडियंस को यादगार जीत दिलाई थी. लेकिन एस सजना का सफर मुश्किलों से भरा रहा. इस खिलाड़ी की कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है. दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस मैच के बाद नीता अंबानी ने कहा कि एस सजना पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएट हैं, उनके पिता ऑटो ड्राइवर हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने क्रिकेट को चुना.

‘मुझे उम्मीद है एस सजना बाकी लड़कियों के लिए…’

नीता अंबानी आगे कहती हैं कि मुझे उम्मीद है एस सजना बाकी लड़कियों के लिए उदाहरण बनेंगी. साथ ही माता-पिता अपनी बेटियों को मनमुताबिक पेशा चुनने का अवसर देंगे. उन्होंने कहा कि वीमेंस प्रीमियर लीग किसी भी खेल में लड़कियों के लिए बढ़िया उदाहरण है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *