सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

ऑस्ट्रेलिया 16 साल बाद विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

फुटबॉल विश्व कप में  स्ट्रेलिया ने डेनमार्क को हराकर बड़ा उलटफेर किया। ग्रुप-डी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 1-0 से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही वह प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। वह विश्व कप इतिहास में दूसरी बार नॉकआउट राउंड में पहुंचा है। 16 साल पहले 2006 में ऑस्ट्रेलिया प्री-क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा था।ऑस्ट्रेलिया ने डेनमार्क को हराकर यादगार जीत हासिल की है। उसने मैथ्यू लेकी के गोल की बदौलत 10वें रैंक की टीम डेनमार्क को 1-0 से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया 2006 के बाद पहली बार प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है। वह 1974, 2010, 2014 और 2018 में ग्रुप दौर से बाहर हो गया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम फीफा रैंकिंग में 38वें स्थान पर है। इस तरह उसने एक बड़ा उलटफेर किया है।

डेनमार्क की टीम 2010 के बाद पहली बार नॉकआउट में नहीं पहुंची है। 2014 में वह क्वालीफाई नहीं कर पाई थी और 2018 में वह प्री-क्वार्टर फाइनल में हारा था। इस ग्रुप के एक अन्य मैच में ट्यूनीशिया ने गत चैंपियन फ्रांस को हरा दिया। उसने 1-0 से जीत हासिल की। इसके बावजूद वह नॉकआउट राउंड में नहीं पहुंच सका। फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के तीन-तीन मैच में छह-छह अंक रहे। फ्रांस बेहतर गोल अंतर से पहले स्थान पर रहा। ऑस्ट्रेलिया दूसरे पायदान पर रहा। ट्यूनीशिया तीन मैचों में चार अंकों के साथ तीसरे और डेनमार्क तीन मैचों में एक अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *