Home दिल्ली-एनसीआर शाहदरा जिले में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन : दीपक गाबा

शाहदरा जिले में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन : दीपक गाबा

0
29
दीपक गाबा
शाहदरा जिले में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन : दीपक गाबा

शाहदरा जिले में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन : दीपक गाबा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा के नेतृत्व में “अटल स्मृति सम्मेलन” का आयोजन “अटल जन्म शताब्दी वर्ष” में गीता कॉलोनी ब्लॉक एक के समुदाय भवन में स्कूल छात्रों के द्वारा अटल स्मृति में ड्राइंग कॉम्पिटिशन द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न, प्रख्यात कवि, ओजस्वी वक्ता एवं देश के तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर पूरा देश कृतज्ञता एवं सम्मान के साथ उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण कर रहा है।

 

विधायक डॉ. अनिल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने बीते समय में जनहित, विकास और सुशासन के क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। सरकार की नीतियाँ आम आदमी के जीवन को आसान बनाने, बुनियादी सुविधाओं को सशक्त करने और राजधानी को एक अधिक, सुरक्षित एवं समावेशी शहर बनाने की दिशा में केंद्रित रही हैं। दिल्ली सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ किया और प्राइवेट स्कूलों की फ़ीस नहीं बढ़ने दीं, प्रधानमंत्री एवं दिल्ली सरकार द्वारा 10 लाख रुपए तक हर वर्ष मुफ्त इलाज कराने की सुविधा दी और स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने हेतु मोहल्ला स्तर अयोग्य मंदिर पर सुविधाओं का विस्तार किया तथा महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं के लिए विशेष कल्याणकारी योजनाएँ लागू कीं।

स्वच्छता, परिवहन, बिजली-पानी की व्यवस्था और डिजिटल सेवाओं में सुधार से दिल्लीवासियों को सीधा लाभ मिला है। सम्मेलन में दुष्यंत गौतम, भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा, कृष्णा नगर विधायक ड्रॉ अनिल गोयल, ज़िला प्रवक्ता भारत गौड़, निगम पार्षद , संदीप कपूर, राजू सचदेवा सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here