सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

एशिया कप का शेड्यूल निशाने पर आया, बुरी तरह से भड़क उठे हैं पाकिस्तानी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

एशिया कप का शेड्यूल निशाने पर आया, बुरी तरह से भड़क उठे हैं पाकिस्तानी

एशिया कप का शेड्यूल आने के बाद पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान सलमान बट ने इस पर अपनी नाराजगी जताते हुए पीसीबी पर आरोप लगाया कि उसे अपने खिलाड़ियों की बिल्कुल भी चिंता नहीं है.

एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने 19 जुलाई को आखिरकार आगामी एशिया कप के आधिकारिक शेड्यूल का एलान कर दिया. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 30 अगस्त को पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुकाबले के साथ होगी जो मुल्तान में खेला जाएगा. पहली बार टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 4 मैच पाकिस्तान में तो 9 मैच श्रीलंका में आयोजित किए जायेंगे. अब एशिया कप का शेड्यूल सामने आने के बाद पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान सलमान बट बुरी तरह भड़क गए हैं.

पाकिस्तान टीम को नेपाल के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलने के बाद श्रीलंका के लिए रवाना होना जहां वह 2 सितंबर को भारत के खिलाफ मैच खेलेगी. ऐसे में पाकिस्तान को सिर्फ 2 दिनों के अंदर अपना दूसरा मुकाबला खेलना है और इसी को लेकर सलमान बट ने नाराजगी जताते हुए पीसीबी को भी इसमें दोषी ठहराया है.

सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेड्यूल को लेकर बात करते हुए कहा कि यह बेहद ही अजीब कार्यक्रम है. पाकिस्तान जहां अपना पहला मुकाबला घर पर खेल रहा है. वहीं उसे दूसरा मैच 2 दिन बाद ही श्रीलंका में खेलना है. वहीं श्रीलंका अपना पहला मैच अपने होम ग्राउंड पर खेल रहा और दूसरा मैच खेलने पाकिस्तान आएगा और उनको 4 से 5 दिनों का गैप मिला है.

Advertisement

बट ने आगे कहा कि हम मेजबान देश होने के बावजूद सिर्फ 2 दिनों के अंदर दूसरा मुकाबला खेल रहे हैं. हम अपने प्लेयर्स की बिल्कुल भी चिंता नहीं करते हैं. इस शेड्यूल से सिर्फ यह साबित हो रहा जिसमें एक टूर्नामेंट हो रहा और फ्लाइट इधर से उधर आ जा रही है. लेकिन यह आसान नहीं है इसमें एक चेंज ओवर होता है. आप श्रीलंका से दुबई जाएं और दुबई से लाहौर तो चेंज के साथ आपको कम से कम 5 से 6 घंटे लग जायेंगे.

भारत और पाकिस्तान के बीच 3 मुकाबले होने की उम्मीद

एशिया कप का जो शेड्यूल सामने आया है उसमें भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल हैं. ऐसे में दोनों टीमें 2 सितंबर को पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलने उतरेंगी. इसके बाद सुपर-4 के लिए क्वालीफाई करने पर दोनों टीमों के बीच 10 सितंबर को दूसरी बार मुकाबला खेला जा सकता है. वहीं फाइनल में पहुंचने पर 17 सितंबर को फिर से तीसरी बार भारत-पाकिस्तान के बीच भिड़ंत हो सकती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *