सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Asia Cup Hockey 2022: एशिया कप के सुपर 4 में भारत ने जापान को 2-1 से घूल चटाई

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

एशिया कप की मौजूदा चैंपियन भारत ने एशिया कप 2022 के सुपर 4 के अपने पहले मुकाबले में आज जापान को 2-1 से मात दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने जापान से पूल स्टेज में मिली 2-5 की करारी हार का हिसाब भी चुकता कर दिया है। भारत के लिए मंजीत ने आठवें और पवन राजभर ने 34वें मिनट में शानदार गोल दागे। जापान की टीम एक गोल कर पाई और ये गोल 18वें मिनट में नेवा टाकुमा ने किया। इंडोनेशिया के जकार्ता में खेले जा रहे टूर्नामेंट में टीम इंडिया अब तीन अंकों के साथ सुपर 4 में पहले पायदान पर पहुंच गई है। ग्रुप 4 में पहला मुकाबला मलेशिया और साउथ कोरिया के बीच खेला गया, जो 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ था। सुपर 4 में जापान के बाद भारत को अब मलेशिया से और फिर मंगलवार को साउथ कोरिया के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलना है।

भारत ने की शानदार शुरुआत India vs Japan Highlights Asia Cup 2022: Manjeet, Pawan score as India beat  Japan 2-1 in Super 4s match | Hindustan Times

आज के इस मुकाबले में भारत ने शानदार शुरुआत की और पहले ही क्वार्टर में मंजीत के बेहतरीन मैदानी गोल की बदौलत मुकाबले में 1-0 की बढ़त बना ली। मंजीत ने यह गोल मैच के आठवें मिनट में दागा। इसके पांच मिनट बाद ही भारत को एक पेनल्टी कॉर्नर मिल गया। मैच का यह पीासी मनिंदर सिंह ने जीता। हालांकि नीलम सिंह इस पीसी को गोल में तब्दील नहीं कर पाए। मंजीत के गोल की बदौलत पहले क्वार्टर में स्कोर 1-0 से भारत के पक्ष में रहा। हालांकि भारत की यह बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रह पाई और जापान ने 18वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके मुकाबले में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। जापान के लिए यह गोल नेवा ने किया। दूसरे क्वार्टर में जापान को एक के बाद एक तीन पीसी हासिल हुई। हालांकि जापान की टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी और भारत ने फिर से काउंटर अटैक शुरू कर दिया। दूसरे क्वार्टर के समाप्त होने से तीन मिनट पहले ही मनिंदर सिंह को ग्रीन कार्ड दिखाया गया। और फिर अगले दो दो मिनट तक भारत को अपने 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि जापान की टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी और पहले हाफ की समाप्ति तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थी।

Advertisement

भारतीय टीम के जबर्दस्त काउंटर अटैक के आगे जापान पस्त Asia Cup 2022: India edge Japan 2-1 in first Super 4s match

भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में जबर्दस्त काउंटर अटैक के साथ शुरुआत की और पवन राजभर के खूबसूरत गोल के सहारे 34वें मिनट में 2-1 की लीड ले ली। इसके कुछ देर बाद ही जापान को एक बार फिर से पेनल्टी कार्नर मिल गया। लेकिन वे भारतीय रक्षापंक्ति को भेद नहीं पाए।जापान का यह पांचवां पेनल्टी कार्नर था, लेकिन वे एक को भी गोल में तब्दील नहीं कर पाई। इसके बाद भारत ने अपनी बढ़त को कायम रखते हुए तीसरे क्वार्टर की समाप्ति की। चौथे और अंतिम क्वार्टर में कार्ती सेल्वम चोटिल हो गए और उन्हें डगआउट में लौटना पड़ा। 50वें मिनट में जापान ने एक बेहतरीन मूव बनाया, लेकिन भारतीय टीम ने अपनी मजबूत डिफेंस के चलते गोल नहीं होने दिया। अंतिम मिनटों में जापान को पेनल्टी कॉर्नर मिल गया, लेकिन वे इसे गोल में तब्दील नहीं कर पाए। भारतीय टीम ने इसके बाद बॉल पजेशन पर अपना कंट्रोल रखते हुए मुकाबले को 2-1 से अपने नाम कर लिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *