सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025: पाकिस्तान के खिलाफ यूएई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, सुपर4 की राह तय करने का बड़ा मुकाबला

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025: पाकिस्तान के खिलाफ यूएई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, सुपर4 की राह तय करने का बड़ा मुकाबला

दुबई। एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम और यूएई के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर है। दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

यूएई के कप्तान ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। मौसम के हिसाब से ओस अहम भूमिका निभाएगी। हम कोशिश करेंगे कि पाकिस्तान को कम स्कोर पर रोकें। यह करो या मरो वाला मुकाबला है। अबू धाबी में हमारा खेल अच्छा रहा था, लेकिन आज पिच अलग है और मैच भी अलग है। टीम में बदलाव के तहत जवादुल्लाह बाहर और सिमरनजीत अंदर हैं।”

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे और उन्हें स्कोरबोर्ड पर दबाव में रखना चाहते थे। यूएई एक अच्छी टीम है। अगर हम अपनी रणनीति पर लंबे समय तक अमल करेंगे, तो किसी भी टीम के खिलाफ जीतने का मौका हमारे पास है। टीम में दो बदलाव किए गए हैं। सूफियान और फहीम बाहर हैं, जबकि हारिस और खुशदिल टीम में हैं।”

Advertisement

पाकिस्तान के लिए यह मैच बेहद अहम है। सुपर4 में जगह बनाने के लिए उन्हें हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में ओमान को हराया था, लेकिन भारत के खिलाफ उसे 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अगर पाकिस्तान यह मैच जीतने में नाकाम रहती है, तो उसका एशिया कप से बाहर होना तय है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *