सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Asia Cup 2025: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया कप 2025 फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए चीन से भिड़ंत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Asia Cup 2025: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया कप 2025 फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए चीन से भिड़ंत

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में क्वालीफाई कर लिया है। सुपर चार चरण में भारत ने जापान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला, जबकि मेजबान चीन ने कोरिया को 1-0 से हराकर भारत का फाइनल का टिकट पक्का कर दिया। अब भारत और चीन रविवार को हांगझाऊ में खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगे।

सुपर चार चरण में चीन तीन जीत के साथ नौ अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर रहा, जबकि भारत ने एक जीत, एक ड्रॉ और एक हार के साथ चार अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। फाइनल जीतने वाली टीम अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लेगी।

Advertisement

भारत ने जापान के खिलाफ मैच की शानदार शुरुआत की। सातवें मिनट में ब्यूटी डुंग डुंग ने गोल करके टीम को बढ़त दिलाई, लेकिन शेहो कोबायाकावा ने 58वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। इस टूर्नामेंट में जापान के खिलाफ यह दूसरा ड्रॉ रहा। पूल चरण में भी दोनों टीमों का मुकाबला 2-2 से बराबरी पर खत्म हुआ था।

भारतीय टीम अब फाइनल में बिना किसी दबाव के मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है और खिताब जीतकर वर्ल्ड कप की टिकट अपने नाम करने की कोशिश करेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *