सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम बनते ही पवन कल्याण ने फिल्मों को लेकर किया बड़ा फैसला

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम बनते ही पवन कल्याण ने फिल्मों को लेकर किया बड़ा फैसला

पवन कल्याण ने घोषणा कर दी है कि आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम बनने के बाद वे फिल्मों में काम नहीं करेंगे. हालांकि वे अपनी पहले की गई कमिटमेंट्स को पूरा करेंगे.

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण ने घोषणा कर दी है कि आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम बनने के बाद वे फिल्मों में काम नहीं करेंगे. उनका पूरा फोकस उनके चुनाव क्षेत्र पर होगा. हालांकि उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि वे अपनी पहले की गई कमिटमेंट्स को पूरा करेंगे.

पवन कल्याण ने बुधवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र पीथापुरम में एक सार्वजनिक बैठक की. इस दौरान पवन के फैंस ‘ओजी’ के नारे लगाने लगे. तभी पवन ने कहा-ओजी? क्या आपको लगता है कि मेरे पास फिल्में बनाने का समय होगा? मैंने 5 वादे किए थे. सबसे पहले मैं इस निर्वाचन क्षेत्र को बेहतर बनाने पर फोकस करना चाहता हूं.

फिल्म मेकर्स से मांगी माफी!

साउथ एक्टर ने आगे बताया कि वे अपमी कमीटेड फिल्मों को पूरा करेंगे लेकिन फिलहाल वे राजनीति पर ध्यान देना चाहते हैं. उन्होंने कहा- ‘कम से कम गड्ढे न भरने या नई सड़कें न बनाने के लिए किसी को मेरी गलती नहीं माननी चाहिए. अगर कोई मुझसे सवाल करे कि मैं ओजी की शूटिंग में व्यस्त क्यों हूं तो मैं क्या करूंगा? दिल में उस डर के साथ मैंने अपने फिल्म मेकर्स से यहां तक कहा कि आपको मुझे माफ कर देना चाहिए.’

Advertisement

‘ओजी’ को लेकर कही ये बात

पवन ने कहा- ‘मुझे पहले लोगों की सेवा करने पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है. मैं फिल्मों की शूटिंग तभी करूंगा जब मुझे इसके लिए समय मिलेगा.’ वहीं उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस से कहा- ‘आप सच में ओजी देखेंगे, ये अच्छा होगा.’

पवण कल्याण का वर्कफ्रंट

पवन कल्याण के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास अभी ऐसी तीन फिल्में हैं जिनकी शूटिंग उन्हें अभी पूरी करनी है. सुजीत की ‘ओजी’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इसके अलावा उनके पास तमिल फिल्म ‘थेरी’ की तेलुगु रीमेक ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी है. वहीं वे हरि हर ‘वीरा मल्लू: भाग 1- स्वोर्ड वर्सेस स्पिरिट’ में भी नजर आएंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *