कृत्रिम बरसात से दिल्ली के वायु प्रदूषण में आएगा सुधार : संदीप कपूर
वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कृत्रिम बारिश की योजना
नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार राजधानी दिल्ली में प्रदूषण को ले बेहद चिंतित है और सरकार इसे कम करने के उपाय भी तलाश रही है | य्ह्खना है कृष्णा नगर वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ निगम पार्षद संदीप कपूर का | संदीप कपूर कहते है अपने 11 साल के शासन में आम आदमी पार्टी की सरकार नें दिल्ली को जहरीला बना दिया है आप सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण को ले कोई ठोस नीति नहीं बनाई जिसके चलते दिल्ली प्रदूषित होती चली गई | संदीप कपूर कहते है रेखा गुप्ता सरकार नें अपने सौ दिन के कार्यकाल के भीतर ही इस ओर बड़े कदम उठाने शुर कर दिए |
दिल्ली में बढ़ते एयर पॉल्यूशन को ध्यान में रखते हुए सीएम रेखा गुप्ता सरकार इस बार कुछ अलग करने जा रही हैं. पहली बार राजधानी में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कृत्रिम बारिश की योजना बनाई गई है | ये प्रयोग कई सौ वर्ग किलोमीटर के बड़े इलाके में किया जाएगा. इसकी तारीख 4 जुलाई से 11 जुलाई के बीच तय की गई है, लेकिन ये मौसम की हालत पर निर्भर करेगा. ये जानकारी शनिवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दी | इस ‘क्लाउड सीडिंग ऑपरेशन‘ की प्लानिंग आई आई टी कानपुर ने की है. तकनीकी जिम्मेदारी मौसम विभाग पुणे को दी गई है. 3 जुलाई तक मौसम इस काम के लिए ठीक नहीं है, लेकिन 4 से 11 जुलाई के बीच की अवधि को उड़ानों के लिए सही माना जा रहा है. इसके अलावा नागरिक उड्डयन विभा) को भी एक दूसरी तारीख के लिए योजना भेजी गई है, ताकि अगर मौसम साथ न दे तो बाद में कोशिश की जा सके |
संदीप कपूर कहते है भाजपा सरकार का उद्देश्य दिल्लीवासियों को स्वच्छ हवा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक निवासी का सबसे बुनियादी अधिकार है और सरकार इसे प्राप्त करने के लिए हर संभव समाधान तलाश रही है। संदीप कपूर कहते हैं कृत्रिम वर्षा का यह साहसिक कदम दिल्ली सरकार उठा रही हैं। आप पार्टी की सरकार केवल सपने ही दिखाती रही जबकि भाजपा सरकार जमीन पर उतर इस काम को अंजाम देने में जुट चुकी है |



