सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

अर्जेंटीना की लगातार 35वीं जीत, तो मेसी के इंटरनेशनल करियर में 100वीं जीत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर में से एक अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी इंटरनेशनल करियर में 100वीं जीत हासिल कर ली है। उनकी टीम ने जमैका के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल की। अर्जेंटीना की यह लगातार 35वीं जीत है। वह लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में अब इटली के करीब पहुंच गया है। अर्जेंटीना कतर में नवंबर में शुरू होने वाले फीफा वर्ल्ड कप में मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगा।मेसी ने इस मैच में दो गोल दागे। 164 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनके अब 90 गोल हो गए हैं। वह सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर्स की सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने मलेशिया को मुख्तार दहारी को पीछे छोड़ा। मेसी से आगे अब सिर्फ ईरान के पूर्व खिलाड़ी अली डेई और पुर्तगाल के मौजूदा कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। मेसी के शानदार फॉर्म का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अर्जेंटीना के लिए पिछले तीन मैचों में नौ गोल दागे हैं। वह वर्ल्ड कप के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं। वह मैच में 56वें मिनट में उतरे। उन्होंने स्टार स्ट्राइकर लोटारो मार्टिनेज की जगह ली। तब उनकी टीम 1-0 से आगे थी। मेसी ने मैच समाप्त होने से चार मिनट पहले टीम के लिए दूसरा गोल किया। इसके बाद 90वें मिनट में उन्होंने दूसरा गोल कर टीम को 3-0 से जीत दिला दी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *