सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

FIFA WC 2022: अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल में हासिल की जीत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

लियोनल मेसी के गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल में शानदार जीत हासिल की। अर्जेंटीना की टीम 2014 के बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही। कतर में फुटबॉल विश्व कप के पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में उसने 2-1 से जीता हासिल की। मेसी ने मैच में टीम के लिए पहला गोल किया। यह इस विश्व कप में उनका तीसरा गोल था। मेसी के गोल को देखकर उनके बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य स्टैंड में नाचने लगे।मेसी के बच्चों (थियागो, माटेओ और सिरो) का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। मैच के बाद एक इंटरव्यू के दौरान उन्हें यह वीडियो दिखाया गया। इसे देखकर वो मुस्कुराने लगे। उनके रिएक्शन ने फुटबॉल प्रेमियों का दिल जीत लिया। वीडियो में उनकी पत्नी एंटोलेना रोकूजो भी दिखाई दे रही हैं। वह भी खुशी से झूम रही हैं।

मैच के बाद मेसी ने कहा, “मेरा परिवार हमेशा मौजूद है। मेरे बच्चे खासकर क्योंकि वे बड़े हो गए हैं और सब कुछ समझते हैं। आज उन्हें अंदर से देखकर कि वे कैसा महसूस करते हैं और कैसे जीते हैं, यह शानदार है। वे उत्साहित और खुश हैं।”क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना का सामना लुसैल स्टेडियम में नीदरलैंड से होगा। नीदरलैंड ने अपने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अमेरिका को 3-1 से हराया था। नीदरलैंड की नजर क्वार्टर फाइनल में बदला लेने पर होगी। अर्जेंटीना ने 2014 में उसे सेमीफाइनल में हराया था। तब लुईस वान गाल ही टीम के कोच थे। अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में मैच को अपने नाम किया

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *