सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 17 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Inflation Crisis: महंगाई के मोर्चे पर सरकार के दावों की खुली पोल, आम आदमी का बिगड़ रहा घर का बजट – कुलदीप गुप्ताDelhi Cleanliness Drive: स्वच्छता अभियान के जरिए दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने में जुटी ट्रिपल इंजन सरकार, मुकेश बंसल ने गिनाईं उपलब्धियांDelhi Pollution: सफाई अभियानों के दावों के बीच जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर दिल्लीवासी, ज्योति रानी ने सरकार पर उठाए सवालYamuna Pollution Controversy: यमुना में सफेद झाग को लेकर BJP और AAP आमने-सामने, 1400 घाटों पर छठ आयोजन के दावों के बीच तेज हुई सियासतChhath Puja 2026: दिल्ली में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंचीं ITO घाटMuslim 500 List 2027: दुनिया के 500 सबसे असरदार मुसलमानों में 22 भारतीय, महमूद मदनी सबसे ऊपर, शाहरुख खान पहली बार शामिलTelangana ACB Raid: मोइनाबाद की टाउन प्लानिंग ऑफिसर गुंडू वाणी के पास आय से अधिक 6.76 करोड़ की संपत्ति, 8 ठिकानों पर तलाशीKhajuri Khas Firing: सोनिया विहार में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, 15 से 20 राउंड फायरिंग

Ankit Baliyan Murder Case: हथकड़ी, बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर कैराना कोर्ट में पेश किए गए योगेश टुंडा और दीपक तीतर, अगली सुनवाई 20 नवंबर को

3 मिनट पढ़ें
अंकित बालियान हत्याकांड की साजिश में गिरफ्तार टुंडा-तीतर को पेशी के लिए ले जाती पुलिस

अंकित बालियान हत्याकांड की साजिश में गिरफ्तार टुंडा-तीतर को पेशी के लिए ले जाती पुलिस

Advertisement

Ankit Baliyan Murder Case: हथकड़ी, बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर कैराना कोर्ट में पेश किए गए योगेश टुंडा और दीपक तीतर, अगली सुनवाई 20 नवंबर को

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में साजिश के आरोपी योगेश टुंडा और दीपक उर्फ डबास उर्फ तीतर को सोमवार को तिहाड़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर प्रदेश के शामली जिले की कैराना कोर्ट में पेश किया गया। दोनों को हाथों में हथकड़ी, पैरों में बेड़ियां और शरीर पर बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर अदालत लाया गया।

शामली पुलिस की ओर से दोनों आरोपियों के पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए आवेदन किया गया, लेकिन समय की कमी के चलते अधिवक्ताओं की बहस नहीं हो सकी। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 20 नवंबर की तारीख तय की है। दोनों की पेशी कैराना स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में हुई। इससे पहले उनकी पेशी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में होती रही थी और बताया गया कि मामले की फाइल दूसरी अदालत में स्थानांतरित की गई है।

उधर, करनाल जेल में बंद राकेश पंपू की ओर से शामली पुलिस के रिमांड आवेदन के खिलाफ रिवीजन दाखिल किया गया है, जिस पर 19 नवंबर को सुनवाई होनी है। एक अन्य आरोपी दिनेश करालिया की सोमवार को पेशी नहीं हो सकी।

टुंडा और तीतर के अधिवक्ता आशीष तिवारी ने बताया कि 12 नवंबर को सुरक्षा कारणों के चलते तिहाड़ जेल प्रशासन ने दोनों को कैराना पेशी पर नहीं भेजा था। इसके बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने बुलेटप्रूफ जैकेट, हथकड़ी और बेड़ियों के साथ कड़ी सुरक्षा में पेश करने का आदेश दिया था। अधिवक्ता का कहना है कि साजिश के आरोपों को लेकर विवेचक की ओर से अब तक कोई ठोस साक्ष्य अदालत के सामने नहीं रखा गया है।

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, हत्याकांड के दो शूटरों के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद साजिश में आरोपी बनाए गए गोगी गैंग के बदमाशों को उत्तर प्रदेश लाए जाने पर जान का खतरा महसूस हो रहा है। इसी वजह से दोनों ने पेशी से पहले पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी देकर बुलेटप्रूफ जैकेट, हथकड़ी और बेड़ियों में ले जाए जाने की मांग की थी।

गौरतलब है कि बंतीखेड़ा निवासी हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की 26 अगस्त को शामली में गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात को चार शूटरों ने अंजाम दिया था। इनमें से मोहित और सुमित 31 अगस्त को शामली में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे, जबकि सत्यम और आर्यन अभी फरार हैं और दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।

इस मामले में गोगी गैंग के सरगना भोलू शाहपुरिया का नाम मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर सामने आया है, जिस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। पेशी के दौरान सीओ हेमंत कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार पुलिस बल के साथ कोर्ट परिसर में मुस्तैद रहे। पेशी के बाद दिल्ली पुलिस दोनों को इसी सुरक्षा व्यवस्था में वापस तिहाड़ जेल ले गई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *