सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 17 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Inflation Crisis: महंगाई के मोर्चे पर सरकार के दावों की खुली पोल, आम आदमी का बिगड़ रहा घर का बजट – कुलदीप गुप्ताDelhi Cleanliness Drive: स्वच्छता अभियान के जरिए दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने में जुटी ट्रिपल इंजन सरकार, मुकेश बंसल ने गिनाईं उपलब्धियांDelhi Pollution: सफाई अभियानों के दावों के बीच जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर दिल्लीवासी, ज्योति रानी ने सरकार पर उठाए सवालYamuna Pollution Controversy: यमुना में सफेद झाग को लेकर BJP और AAP आमने-सामने, 1400 घाटों पर छठ आयोजन के दावों के बीच तेज हुई सियासतChhath Puja 2026: दिल्ली में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंचीं ITO घाटMuslim 500 List 2027: दुनिया के 500 सबसे असरदार मुसलमानों में 22 भारतीय, महमूद मदनी सबसे ऊपर, शाहरुख खान पहली बार शामिलTelangana ACB Raid: मोइनाबाद की टाउन प्लानिंग ऑफिसर गुंडू वाणी के पास आय से अधिक 6.76 करोड़ की संपत्ति, 8 ठिकानों पर तलाशीKhajuri Khas Firing: सोनिया विहार में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, 15 से 20 राउंड फायरिंग

Muslim 500 List 2027: दुनिया के 500 सबसे असरदार मुसलमानों में 22 भारतीय, महमूद मदनी सबसे ऊपर, शाहरुख खान पहली बार शामिल

3 मिनट पढ़ें
'द मुस्लिम 500' सूची में बॉलीवुड की कई हस्तियों को भी जगह मिली है

'द मुस्लिम 500' सूची में बॉलीवुड की कई हस्तियों को भी जगह मिली है

Advertisement

Muslim 500 List 2027: दुनिया के 500 सबसे असरदार मुसलमानों में 22 भारतीय, महमूद मदनी सबसे ऊपर, शाहरुख खान पहली बार शामिल

दुनियाभर के सबसे प्रभावशाली मुस्लिम चेहरों की सालाना सूची ‘द मुस्लिम 500’ का 2027 संस्करण सामने आ गया है और इस बार इसमें भारत से कुल 22 नाम दर्ज किए गए हैं। सूची में जगह पाने वाले भारतीयों में धार्मिक विद्वान, फिल्मी सितारे, कारोबारी, नेता और वैज्ञानिक सभी शामिल हैं।

भारतीय नामों में सबसे ऊंची रैंकिंग जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी को मिली है। उन्हें दुनिया भर के प्रभावशाली मुसलमानों में 18वां स्थान दिया गया है और वे इकलौते भारतीय हैं जो शीर्ष 50 में पहुंच सके हैं।

मनोरंजन जगत से शाहरुख खान, आमिर खान, अभिनेत्री शबाना आजमी और संगीतकार ए.आर. रहमान को सूची में जगह मिली है। आधिकारिक सूची में शाहरुख खान के नाम के साथ ‘New’ अंकित है, यानी वे इस वर्ष पहली बार इसमें शामिल किए गए हैं।

राजनीति के क्षेत्र से एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और मौलाना बदरुद्दीन अजमल का नाम है, जबकि उद्योग जगत से अजीम प्रेमजी और विज्ञान के क्षेत्र से डॉ. हाशिमा हसन को चुना गया है।

Advertisement

अन्य भारतीय नामों में शेख अबूबक्र अहमद, मौलाना कमरुज्जमां आजमी, सैयद इब्राहिमुल खलील अल-बुखारी, मीरवाइज उमर फारूक, मौलाना साद कंधलवी, मौलाना जुहैर उल हसन कंधलवी, डॉ. सानियासनैन खान, मौलाना सैयद अरशद मदनी, डॉ. बहाउद्दीन मुहम्मद जमालुद्दीन नदवी, डॉ. जाकिर अब्दुल करीम नाइक, मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी, मौलाना शाकिर अली नूरी और सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन शामिल हैं।

इस सूची का पूरा नाम ‘The World’s 500 Most Influential Muslims’ है, जिसे जॉर्डन स्थित द रॉयल इस्लामिक स्ट्रैटेजिक स्टडीज सेंटर तैयार करता है। इसका पहला संस्करण 2009 में आया था और 2027 वाला संस्करण इसका 18वां सालाना अंक है।

ताजा रिपोर्ट में 82 देशों से कुल 509 लोगों के नाम रखे गए हैं। इनमें 29 ऐसे चेहरे हैं जिन्हें इस संस्करण में पहली बार जगह दी गई है।

सूची में शीर्ष स्थान संयुक्त रूप से कई नेताओं को मिला है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पहले स्थान पर हैं, और उनके साथ सऊदी अरब के किंग सलमान, क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान तथा तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन भी इसी पायदान पर हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *