सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 25 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Bhasha Sangam 2026: भाषा संगम 2026 का आयोजन हिंदी समिति की अध्यक्ष मौनिका पंत एवं उपाध्यक्ष मनीषा पूनिया की पहलDelhi Traffic: अप्सरा बॉर्डर से कश्मीरी गेट तक जाम से मिलेगी राहत सिग्नल फ्री होगा जीटी रोड : विनीत जैनDelhi Flyover Projectsदिल्ली में फ्लाईओवर और अंडरपास का जाल लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत : डॉ. यूके चौधरीYamuna Expressway speed limit: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 नहीं, 75 की रफ्तार: कोहरे में हादसे रोकने को 25 नवंबर से 15 फरवरी तक घटेगी स्पीड लिमिट, यीडा के 7 बड़े इंतजामAtrauliya seat Sanjay Nishad: ‘403 सीटों पर वोट चाहिए या एक सीट पर?’: अतरौलिया को लेकर संजय निषाद का राजभर पर सीधा वार, बोले- कोई समझौता नहींDelhi road sweeping machines: 429 मशीनें कम, धूल ज्यादा: दिल्ली को चाहिए 505 रोड स्वीपर, चल रहे सिर्फ 78; 70 मशीनों की खरीद ने खा लिए 251 दिनVaranasi Release Date: 1300 करोड़ की ‘वाराणसी’ टल सकती है: अप्रैल नहीं, अगस्त 2027 में आने की चर्चा, कार्तिक आर्यन की ‘कैप्टन इंडिया’ पर खतराYouth Congress Meta campaign: जकरबर्ग RSS की वेशभूषा में, नाम ‘मार्क बीजेपीबर्ग’: बेंगलुरु की सड़कों पर युवा कांग्रेस के पोस्टर, मेटा पर पक्षपात का आरोप

Anek box office collection day 1: ‘भूल भुलैया 2’ को टक्कर देने आई आयुष्मान खुराना की फिल्म Anek की धीमी शुरुआत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अनेक’ आज बड़े परदे पर रिलीज हो गई है। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बानी इस फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। अनुभव सिन्हा ने बीते कुछ सालों में ‘मुल्क’, ‘थप्पड़’ और ‘आर्टिकल 15’ जैसी कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। वहीं एक्टर आयुष्मान भी हमेशा अलग-अलग टॉपिक पर फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उनकी आज रिलीज़ हुई ‘अनेक’ से काफी उम्मीदें लगाई जा रही थीं लेकिन पहले दिन फिल्म अपेक्षा से कम कमाई करती दिख रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के जो शुरुआती आंकड़े आए हैं उसे देखकर कहा जा सकता है ‘अनेक’ की धीमी शुरुआत हुई है।

‘अनेक’ ने पहले दिन कमाए 3 करोड़ रुपये

फिल्म की कमाई की बात करे तो फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट रोहित जायसवाल ने ट्वीट कर बताया कि ‘अनेक’ ने पहले दिन 3 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। सिनेमाघरों में ‘भूल भुलैया 2’ अभी भी जबरदस्त कमाई कर रही है। ऐसे में आयुष्मान की इस नई फिल्म के लिए अभी राह आसान नहीं होगी। ‘भूल भुलैया 2’ 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने जा रही है और अभी इसका क्रेज दर्शको पर खत्म होता नहीं दिख रहा है। फिल्म ने वीकेंड ही नहीं वीकडेज में भी कमाल कर दिखाया है। वीकेंड पर भी ‘अनेक’ अगर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती है तो बहुत संभावना है कि उसके शोज ‘भूल भुलैया 2’ को दे दिए जाए। ‘अनेक’ को 1200 स्क्रीन्स मिले हैं जबकि ओवरसीज में यह 600 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। ‘अनेक’ में आयुष्मान के साथ एंड्रिया केविचुसा, मनोज पावहा और कुमुद मिश्रा हैं। फिल्म को भूषण कुमार और अनुभव सिन्हा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में उत्तर पूर्व की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म की दर्शक भी जमकर तारीफ कर रहे है और फिल्म को ऑस्कर के काबिल भी बता रहे है। अब देखना होगा की आयुष्मान की ‘अनेक’ के आगे का सफर कैसा रहता है।

 

Advertisement

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *