सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी अल्पसंख्यक दर्जे की हकदार, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘धार्मिक समुदाय शिक्षा संस्थान चला सकते हैं’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी अल्पसंख्यक दर्जे की हकदार, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘धार्मिक समुदाय शिक्षा संस्थान चला सकते हैं’

सुप्रीम कोर्ट ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) को अल्पसंख्यक संस्थान माना जा सकता है या नहीं, इस पर फैसला करने के लिए तीन जजों की संविधान पीठ का गठन किया है। शुक्रवार को कोर्ट ने इस मामले को नई पीठ के पास भेजते हुए 1967 के उस फैसले को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि एएमयू को अल्पसंख्यक संस्थान नहीं माना जा सकता क्योंकि यह केंद्रीय कानून के तहत स्थापित हुआ था।

सात जजों की पीठ ने 4:3 के बहुमत से निर्णय लिया और मामले के सभी दस्तावेज मुख्य न्यायाधीश के समक्ष पेश करने का आदेश दिया, ताकि 2006 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले की वैधता का निर्धारण करने के लिए नई पीठ गठित की जा सके। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि एएमयू संविधान के अनुच्छेद 30 के तहत अल्पसंख्यक संस्थान का हकदार है, और यह अधिकार धार्मिक और भाषायी अल्पसंख्यकों को शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने और उनका प्रशासन करने का अधिकार प्रदान करता है।

Advertisement

मुख्य न्यायाधीश ने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी धार्मिक समुदाय संस्थान की स्थापना कर सकता है, लेकिन संस्था का प्रशासन सरकारी नियमों के अनुसार किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने यह निर्णय लिया कि एएमयू को अल्पसंख्यक दर्जा प्राप्त है और इसका अंतिम फैसला तीन जजों की बेंच द्वारा किया जाएगा।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि 1967 के फैसले को खारिज करना एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि इस फैसले से एएमयू के अल्पसंख्यक दर्जे को लेकर स्पष्टता मिलेगी और ऐतिहासिक तथ्यों को तीन जजों की बेंच के सामने रखा जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *