सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

All England Open 2022: लक्ष्य सेन का दमदार खेल जारी, फाइनल में पहुंचे, गोल्ड से एक कदम दूर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत के युवा स्टार बैडमिंटन खिलाडी लक्ष्य सेन का ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार खेल जारी है। उन्होंने आज खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में मलेशिया के ली जी जिया को मात दी। लक्ष्य ने डिफेंडिंग चैंपियन ली जी जिया जैसे खिलाडी को को तीन गेम तक चले मुकाबले में हराया। उन्होंने ये मुकाबला 21-13, 12-21, 21-19 से अपने नाम किया। लक्ष्य और ली जी जिया के बीच ये कांटे की टक्कर वाला मुकाबला 76 मिनट तक चला। लक्ष्य की नजर अब इस टूर्नामेंट फाइनल में इतिहास रचने पर होगी। वे इस टूर्नामेंट में गोल्ड जीतने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बनना चाहेंगे। लक्ष्य सेन से पहले दो खिलाड़ियों ने पुरुष सिंगल्स में ऐसा किया है। भारत के प्रकाश पादुकोण ने 1980 में और पुलेला गोपीचंद 2001 में चैंपियन बने थे। 20 साल के लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज़ मेडल जीत चुके हैं। इससे पहले लक्ष्य को क्वार्टरफाइनल में वॉकओवर मिला था। चीन के लू गुआंग जू ने 18 मार्च को होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले से अपना नाम वापस ले लिया था। फाइनल में लक्ष्य का मुकाबला विक्टर एक्सेलसन और चाऊ तिएन चेन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। लक्ष्य ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले भारत के कुल पांचवें शटलर हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *