सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

All England 2022: लक्ष्य सेन का बड़ा उलटफेर वर्ल्ड नंबर तीन एंटोनसेन को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

1 मिनट पढ़ें
Advertisement

विश्व चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज़ मेडलिस्ट भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने आज विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन को हराकर बड़ा उलटफेर किया है। सेन ने सीधे गेम में एंडर्स को मात देकर ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इस साल जनवरी में इंडिया ओपन का खिताब जीतने वाले और पिछले सप्ताह जर्मन ओपन के उप विजेता अल्मोड़ा के 20 वर्षीय सेन ने तीसरी वरीयता प्राप्त एंटोनसेन पर 21-16, 21-18 से जीत दर्ज की। एंटोनसेन विश्व चैंपियनशिप में दो बार के पदक विजेता हैं। सेन और एंटोनसेन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली बार आमने सामने थे। क्वार्टर फाइनल में सेन का सामना हांगकांग के आठवें वरीय एनजी का लोंग एंगस या चीन के लू गुआंग जू से होगा। सेन ने अपनी तकनीकी दक्षता का शानदार नमूना पेश किया तथा एंटोनसेन को नेट से दूर रखा। उन्होंने पहले गेम में ब्रेक तक 11-9 से बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद भी उन्होंने अपनी बढ़त बरकरार रखी तथा पहला गेम आसानी से अपने नाम किया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *