सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 19 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Women Safety Delhi: महिला सुरक्षा को लेकर सरकार और पुलिस की पहल से मजबूत होगा सुरक्षा तंत्र, प्रवीण निमेष ने किया स्वागतKhukhrayan World Brotherhood: खुखरायण यूनिटों को एक मंच पर लाकर मजबूत बनाना उद्देश्य – राजीव साहनीDelhi Pollution: प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक्शन मोड में रेखा गुप्ता सरकार, 10 दिनों में 13 हजार से ज्यादा चालानKulgam Encounter: कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मस्जिद में छिपा लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ अहमद भट ढेरShambhu Rajpura Blast Case: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में NIA का बड़ा एक्शन, अमेरिका से डिपोर्ट खालिस्तान समर्थक सुरिंदर सिंह गिरफ्तारNitin Naveen: ‘राहुल गांधी भारत का अपमान कर रहे’, जालंधर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस सांसद पर हमलाSupreme Court AQI Remark: ‘पहले AQI नीचे आने दीजिए’, बेटे को दिल्ली बुलाने की पिता की मांग पर जस्टिस पारदीवाला की चुटकीBettiah Robbery: बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम में दिनदहाड़े करोड़ों की लूट, हथियारबंद बदमाश गहने और कैश लेकर फरार

Aligarh Car accident: अलीगढ़ में NH-34 पर कार-टैंकर में भीषण टक्कर, कार में लगी आग से 4 की जिंदा जलकर मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Aligarh Car accident: अलीगढ़ में NH-34 पर कार-टैंकर में भीषण टक्कर, कार में लगी आग से 4 की जिंदा जलकर मौत

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में आज सुबह एक भयावह सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। नेशनल हाईवे-34 पर गोपी पुल के पास तेज रफ्तार कार और टैंकर की भिड़ंत हो गई, जिसके बाद कार में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक महिला और एक बच्चा भी शामिल हैं। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। अचानक टायर फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर तोड़ते हुए सामने से आ रहे टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार में तुरंत आग भड़क उठी और कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी लपटों में घिर गई। कार में सवार लोग भीतर ही फंस गए और बाहर निकलने का कोई रास्ता न मिलने के कारण जिंदा जलकर मौत के शिकार हो गए।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही अकराबाद थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और कार से शवों को बाहर निकाला। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में मातम का माहौल पैदा कर दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *