सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

ATP Rankings: दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी बने अल्कारेज

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

यूएस ओपन के फाइनल में कैस्पर रूड को हराकर खिताब अपने नाम करने वाले कार्लोस अल्कारेज अब दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बन चुके हैं। स्पेन का यह 19 वर्षीय खिलाड़ी सबसे कम उम्र में टेनिस रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल कर चुका है।फाइनल में हारने वाले रूड ने बड़ी छलांग लगाई है। इन दोनों के अलावा सेमीफाइनल खेलने वाले फ्रांसेस टियाफो भी शीर्ष 20 खिलाड़ियों में शामिल हो चुके हैं। फाइनल में मैच में अल्कारेज ने चार सेट में रूड को हराया था। यह उनका छठा टूर-स्तरीय खिताब है।इसी का फायदा उन्हें टेनिस रैंकिंग में मिला है।हालांकि,यह पहले ही तय हो गया था कि यूएस ओपन जीतने वाला खिलाड़ी टेनिस में नंबर वन का स्थान भी हासिल करेगा। अब आधिकारिक तौर पर अल्कारेज ने यह उपलब्धि हासिल कर ली है। यूएस ओपन में अपने पहले ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद 26 वर्षीय करेन खाचानोव ने 13 स्थानों की छलांग लगाई है। खचानोव सिनसिनाटी में पहले दौर से बाहर होने के बाद न्यूयॉर्क पहुंचे थे, लेकिन यूएस ओपन हार्ड कोर्ट में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया और मॉन्ट्रियल चैंपियन पाब्लो कारेनो बुस्टा और वाशिंगटन के टाइटलिस्ट निक किर्गियोस के खिलाफ उत्कृष्ट जीत हासिल की। अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो एटीपी रैंकिंग में अपने करियर की सर्वोच्च रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। वह अब 19वें नंबर पर हैं। 24 वर्षीय ने टियाफो ने यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इस दौरान उन्होंने राफेल नडाल को भी हराया था। हालांकि, अल्कारेज ने उन्हें सेमीफाइनल मैच में मात दी थी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *