सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

आईपीएल के प्रोमो में दिखे अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ, देखें वायरल वीडियो

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

आईपीएल के प्रोमो में दिखे अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ, देखें वायरल वीडियो

आईपीएल के प्रोमो में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के अलावा टाइगर श्रॉफ नजर आ रहे हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मुकाबले का प्रोमो वायरल हो रहा है.

आईपीएल 2024 सीजन का आगाज 22 मार्च से हो रहा है. इस सीजन के पहले मुकाबले में महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के सामने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की चुनौती होगी. दोनों टीमें एम. चिदंबरम स्टेडयिम चेन्नई में आमने-सामने होगी. वहीं, यह मुकाबला भारतीय समयनुसार रात 8 बजे शुरू होगा. बहरहाल, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मुकाबले का प्रोमो जारी कर दिया है. इस प्रोमो में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के अलावा टाइगर श्रॉफ नजर आ रहे हैं.

अक्षय कुमार के अलावा टाइगर श्रॉफ आए नजर…

Advertisement

सोशल मीडिया पर चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मुकाबले का प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, क्रिकेट फैंस को प्रोमो खूब पसंद आ रहा है. बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के अलावा टाइगर श्रॉफ के अलावा क्रिकेटर प्रोमो में दिख रहे हैं. बहरहाल, सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर आईपीएल प्रोमो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी चेन्नई सुपर किंग्स…

बताते चलें कि इस सीजन महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी. पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात जाएंट्स को हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार टाइटल अपने नाम किया. इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास में 5 बार चैंपियन बनने वाली महज दूसरी टीम बनी. इससे पहले रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने यह कारनामा किया था. मुंबई इंडियंस पहली बार आईपीएल 2013 में चैंपियन बनी. इसके बाद 2015, 2017, 2019 और 2020 में टाइटल जीती. जबकि चेन्नई सुपर किंग्स पहली बार आईपीएल 2010 जीती. फिर 2011, 2018, 2021 और 2023 में चैंपियन बनी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *