सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

पाकिस्तान की हार से बौखलाए शोएब अख्तर ने कहा- टीम इंडिया कोई तीस मार खां थोड़े हैं

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पाकिस्तान को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ एक रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार से पाकिस्तान के तमाम पूर्व क्रिकेटर्स जहां सिलेक्शन और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चीफ रमीज राजा पर निशाना साध रहे हैं, वहीं पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने इन दोनों के अलावा भारत के खिलाफ भी जहर उगला है। जिम्बाब्वे के खिलाफ पाकिस्तान की हार से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 सेमीफाइनल के रास्ते उनके लिए लगभग बंद से हो गए हैं। शोएब अख्तर इस हार से काफी दुखी हैं। अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मैं पहले ही कह चुका हूं कि पाकिस्तान इस सप्ताह वर्ल्ड कप से लौटेगा और इंडिया अगले सप्ताह सेमीफाइनल खेलकर लौटेगा। वो भी कोई तीस मार खां नहीं हैं।’ भारत ने ग्रुप-2 में लगातार दो मैच जीते हैं और प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर विराजमान है। भारत के बचे हुए मैच दक्षिण अफ्रीका,जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के खिलाफ हैं।

Advertisement

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दमदार गेंदबाजी की। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 130 रन बनाए, जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 129 रन ही बना पाई। पाकिस्तान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रनों की जरूरत थी, लेकिन टीम इस ओवर में 9 ही रन बना पाई और इस तरह से वह मैच गंवा बैठी। आखिरी गेंद पर शाहीन शाह अफरीदी दो रन के चक्कर में रनआउट हुए और जिम्बाब्वे ने एक रन से मैच जीत लिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *