सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

दस साल बाद फिर रिएलिटी शो का हिस्सा बनेंगे ‘हीरामंडी’ के मिस्टर कार्टराइट, ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का मिला ऑफर!

2 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

दस साल बाद फिर रिएलिटी शो का हिस्सा बनेंगे ‘हीरामंडी’ के मिस्टर कार्टराइट, ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का मिला ऑफर!

‘हीरामंडी’ में मिस्टर कार्टराइट के रोल से जेसन शाह ने भी खूब वाहवाही लूटी. अब खबरें हैं कि जेसन एक बार फिर ओटीटी पर दमदार परफॉर्मेंस देने जा रहे हैं.

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ सुर्खियों में बनी हुई है. सीरीज को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. ‘हीरामंडी’ में जहां मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और अदिति राव हैदरी ने अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीता तो वहीं मिस्टर कार्टराइट के रोल से जेसन शाह ने भी खूब वाहवाही लूटी.

अब खबरें हैं कि जेसन शाह एक बार फिर ओटीटी पर दमदार परफॉर्मेंस देने जा रहे हैं. फिल्मी बीट की मानें तो ‘हीरामंडी’ एक्टर को सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के लिए अप्रोच किया गया है. बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब जेसन को रिएलिटी शो का ऑफर मिला हो. 10 साल पहले भी वे बिग बॉस में नजर आ चुके हैं.

बिग बॉस 10 में नजर आए थे एक्टर

Advertisement

जेसन शाह बिग बॉस के 10वें सीजन में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आए थे. कम वक्त में भी शाह ने अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया था और खूब फेम हासिल किया था. वे 2-3 हफ्ते तक ही शो में रहे और उसके बाद उन्हें अपनी हेल्थ से जुड़ी प्रॉब्लम्स के चलते शो से बाहर निकलना पड़ा. अब एक बार फिर वे बिग बॉस का हिस्सा बन सकते हैं.

‘हीरामंडी’ में जेसन शाह की एक्टिंग की हुई तारीफ

बता दें कि ‘हीरामंडी’ में जेसन शाह ने ब्रिटिश पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था. सीरीज में उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा के साथ इंटीमेट सीन्स भी दिए. भंसाली की सीरीज में उनकी एक्टिंग को भी ऑडियंस ने काफी पसंद किया. अब उनके बिग बॉस में शामिल होने की खबरों ने फैंस को और भी एक्साइट कर दिया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *