सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

धवन के बाद दिनेश कार्तिक ने भी दी खुशखबरी, दिग्गजों की इस लीग में मचाएंगे कोहराम

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Dinesh Karthik: धवन के बाद दिनेश कार्तिक ने भी दी खुशखबरी, दिग्गजों की इस  लीग में मचाएंगे कोहराम

 

धवन के बाद दिनेश कार्तिक ने भी दी खुशखबरी, दिग्गजों की इस लीग में मचाएंगे कोहराम

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने इसी साल जून में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. वो अब जल्द ही दोबारा क्रिकेट खेलते नजर आएंगे.

शिखर धवन के लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) में आने के एक दिन बाद ही दिनेश कार्तिक ने भी बड़ा एलान कर दिया है. कार्तिक ने इसी साल अपने जन्मदिवस यानी 1 जून को क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी. अब उन्होंने लीजेंड्स लीग क्रिकेट में कदम रखने का निर्णय लिया है, जिसमें रिटायर हो चुके क्रिकेटर खेलते हुए नजर आते हैं. यह गौर करने योग्य बात है कि कार्तिक ने कमेंट्री के आव भी कई सारे प्रोजेक्ट उठाए हुए हैं, इसके बावजूद उन्होंने LLC में खेलने का फैसला लिया है.

Advertisement

भारत के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट में आने को लेकर खुशी जताई और कहा, “LLC एक ऐसी लीग है, मैं जिसमें रिटायरमेंट के बाद खेलने को लेकर बहुत उत्साहित हूं. मैं शारीरिक और मानसिक रूप से भी इस नई चुनौती के लिए तैयार हूं. मुझे उम्मीद है कि मैं उच्च स्तर का क्रिकेट खेल पाउंगा. सबसे ज्यादा मैं फैंस का धन्यवाद करना चाहूंगा, जिन्होंने मुझे खूब सपोर्ट किया है और उम्मीद करता हूं कि एक बार फिर मैदान में उतर कर आपका मनोरंजन कर पाउंगा.”

39 की उम्र में आयरन मैन बनने निकले कार्तिक

दिनेश कार्तिक इसी साल 39 वर्ष के हो गए हैं, लेकिन खूब सारे वर्क प्रोजेक्ट्स उठाकर वो आयरन मैन बनने निकले हैं. बढ़ती उम्र के साथ शरीर थकने लगता है, लेकिन LLC को ज्वाइन करने से पहले ही वो इंग्लैंड की डोमेस्टिक लीग ‘द हंड्रेड’ में कमेंट्री का काम करते दिखे थे. कुछ महीने पहले ही उन्हें IPL 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते देखा गया था.

आईपीएल 2024 उनका एक प्लेयर के तौर पर आखिरी सीजन रहा, लेकिन संन्यास के बाद उन्होंने आरसीबी को बैटिंग कोच के तौर पर ज्वाइन कर लिया है. वो SA20 लीग के ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर भी दुनिया भर में भ्रमण करते रहते हैं. इस लीग के ब्रांड एम्बेसडर होने के अलावा उन्हें पार्ल रॉयल्स के लिए खेलते हुए भी देखा जाएगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *