सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा के बाद सुमित सिंह भी हुई शो से बाहर! मेकर्स को लेकर एक्ट्रेस ने बोल दी ये बात

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा के बाद सुमित सिंह भी हुई शो से बाहर! मेकर्स को लेकर एक्ट्रेस ने बोल दी ये बात

टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में जून 2024 के आखिर तक एक बड़ा लीप आने वाला है. ऐसे में मेकर्स ने कई एक्टर्स को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह स्टारर शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ जून 2024 के आखिरी तक काफी बदलाव देखने को मिलने वाला है. कहा जा रहा है कि शो या तो 6 या 10 साल का लीप लेगा, जिसके बाद शक्ति अरोड़ा और कई एक्टर्स शो छोड़ देंगे. हाल ही में, शक्ति ने भी पुष्टि की कि शो वास्तव में लीप ले रहा है, इसीलिए शो से उनके बाहर निकलने की भी की पुष्टि हो गई.

भाविका-शक्ति के बाद सुमित सिंह भी हुई शो से बाहर! 

अब रीवा के किरदार में दिखने वाली एक्ट्रेस सुमित सिंह ने शो से उनके बाहर निकलने को लेकर चुप्पी तोड़ी है. सुमित सिंह ने भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर टीवी शो से बाहर निकलने के बारे में कहा कि, ‘प्रोडक्शन टीम ने उन्हें कभी सीधे नहीं बताया कि शो लीप ले रहा है. वह बताती हैं कि उन्हें दूसरे प्रोजेक्ट्स के लिए कास्टिंग डायरेक्टर्स के फोन आने लगे. जब उन्होंने उन्हें बताया कि वह उन्हें हां नहीं कह सकती क्योंकि वह पहले से ही ‘गुम है किसी के प्यार में’ कर रही है, तो उन्होंने मुझे बताया कि शो में लीप आ रहा है, जिसके बाद मौजूदा कलाकारों में से कई एक्टर्स को हटा दिया जाएगा.’

Advertisement

आगे सुमित ने बताया कि, ‘शुरुआत में उन्हें इन खबरों पर विश्वास नहीं हुआ क्योंकि शो की टीआरपी काफी अच्छी थी.’ एक्ट्रेस ने कहा, ‘निर्माता लीप का प्लान क्यों बनाएंगे, खासकर अगर शो इतना अच्छा नंबर ला रहा है?’, हालांकि बाद में सुमित को पता चला कि शो वाकई लीप ले रहा है. शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह स्टारर शो जून 2024 के अंत तक एक बड़े बदलाव से गुजरने वाला है.

‘रीवा’ किरदार से अलग होना बेहद मुश्किल’

उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि उन्हें अपने ‘रीवा’ किरदार को अलविदा कहना पड़ेगा. सुमित का कहना है कि रीवा का किरदार निभाना, उनकी भावनाओं, दर्द को महसूस करना उनके लिए एक बेहतरीन एक्सपीरियंस रहा है और रीवा से अलग होना उनके लिए बेहद मुश्किल होने वाला है.

बता दें कि शो को लेकर अफवाहें फैल रही हैं कि भाविका शर्मा भी लीप से पहले ‘गुम है किसी के प्यार में’ से बाहर हो जाएंगी. ‘गुम है किसी के प्यार में’ से अपने बाहर निकलने की अफवाहों पर भाविका ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *