Home दिल्ली-एनसीआर कैंसर की बहुत बड़ी वजह है मिलावट,जिले में मिलावट की जांच के...

कैंसर की बहुत बड़ी वजह है मिलावट,जिले में मिलावट की जांच के लिए बने लैब : जितेन्द्र महाजन

0
88
जितेन्द्र महाजन
कैंसर की बहुत बड़ी वजह है मिलावट,जिले में मिलावट की जांच के लिए बने लैब : जितेन्द्र महाजन

कैंसर की बहुत बड़ी वजह है मिलावट,जिले में मिलावट की जांच के लिए बने लैब : जितेन्द्र महाजन

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : शाहदरा जिला विकास समिति की बैठक जिला विकास समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र महाजन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला विकास समिति के सचिव और शाहदरा जिला के जिला मजिस्ट्रेट एस , एस परिहार, विधायक संजय गोयल , शाहदरा नॉर्थ जोन के उपायुक्त अभिषेक मिश्र, एस.डी.एम. सीमा पूरी पूनम,शाहदरा तपन झा, विवेक विहार तथा सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में चर्चा की गई हॉल में कुछ किए गए शोधों के अनुसार अगले कुछ वषों में भारत को कैंसर रोग की राजधानी बनने की बात की गई है। अनुमान व्यक्त किया गया है कि भारत में हर वर्ष 15 लाख नए केस कैंसर केस होगे इस रोग के होने का बहुत बड़ा कारण मिलावट भी है। श्री महाजन ने कहा कि जिले मे कम से कम एक लैब ऐसी होनी चाहिए जहा पर आम आदमी जाकर मिलावट की जाँच करवा सके। बैठक में शाहदरा जिला की सड़कों पर बढ़ रहे अतिक्रमण पर चर्चा हुई। निगम की ओर से कहा गया कि हम तो अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही करते हैं। परन्तु अतिक्रमण हटने के बाद दुबारा अतिक्रमण ना हो, इसके लेकर पुलिस को जो कार्यवाही करनी चाहिए, वो नहीं होती है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जिला विकास समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र महाजन और सम्बंधित एसडीएम ने कुछ सड़कों का दौरा करके अतिक्रमण हटवाया था । परन्तु पुनः इन सड़कों पर अधिक ज्यादा अतिक्रमण हो गया है। वैज्ञक में इन सड़कों के अतिक्रमण को वीडियो ग्राफी के माध्यम से सभी को दिखाया गया। जिला अधिकारी एस एस परिहार ने कहा कि इस विषय में जिम्मेदारी तय की जाएगी तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। तथा इन सड़कों से दुबारा अतिक्रमण हटाया जाएगा ।

एक बार पुनः बैठक में अवैध रूप से चल रहे अतिथि गृहों का मुद्दा छाया रहा। पिछले दिनों एसडीएम शाहदरा तपन झा द्वारा बाबर पुर विधान सभा में किए गए औचक निरीक्षण के दौरान अतिथि गृह में काफी संख्या में नाबालिक बच्चे तथा गेस्ट हाउस के संचालक नशा करते पकड़े गए थे। तथा इस प्रकार के अतिथि गृह पूरे जिले में चल रहे हैं। अध्यक्ष जितेन्द्र महाजन ने इस गेस्ट हाउस के खिलाफ एफ़ाइआर करने तथा सील करने का आदेश दिया। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट श्री परिहार ने कहा कि पूरे जिले में इन अवैध रूप से चल रहे गेस्ट हाउसेज के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। बैठक में इस बात पर चिन्ता वयक्त कि गई जिले में अधिकतर पार्कों में शाम के समय आवारा, असामानिक तत्वों का जमवाड़ा लगा रहता है। तथा यह लोग इन पार्कों में शराब पीने तथा नशा करने का काम करते हैं।

जिससे महिलाओं और बच्चों तथा अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बैठक में पुलिस को निर्देश दिए गए की ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही करके अगली बैठक से पहले जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश के बावजूद अवैध निर्माणों को बिजली और पानी के कनेक्शन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसके लिए कुछ लोगों के द्वारा फर्जी बिल्डिंग कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी किए जा रहे हैं। निगम उपायुक्त अभिषेक मिश्र को ऐसी 30 भवनों की जानकारी उपलब्ध कराई गई जहां इन सर्टिफिकेट के आधार पर बिजली और पानी के कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए हैं। निगम उपायुक्त ने इस विषय पर जांच करके अगले 15 दिन में रिपोर्ट जमा करने पर सहमति जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here