Home दिल्ली-एनसीआर एक कदम बदलाव की ओर कार्यक्रम आयोजित : संजय गहलोत

एक कदम बदलाव की ओर कार्यक्रम आयोजित : संजय गहलोत

0
243

 

एक कदम बदलाव की ओर कार्यक्रम आयोजित : संजय गहलोत

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : रफी मार्ग स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आज ऑल इंडिया यूथ फाउंडेशन द्वारा एक कदम बदलाव की ओर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग एवं ऑल इंडिया यूथ फाउंडेशन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संजय गहलोत ने कहा कि सदियों से राजनीतिक पार्टियां अपने निजी स्वार्थ के चलते शोषण करती रही हैं। दिल्ली की वर्तमान सरकार ने भी अपने मेनिफेस्टो में वर्णित बिंदुओं जिनमे प्रमुख रूप से दिल्ली में वर्षों से कार्यरत सफाई कर्मचारियों को नियमित करने, ठेकेदारी प्रथा में कार्यरत कर्मियों को भी नियमित करने ,, ड्यूटी समय मे तैनात मौके पर दुर्घटना होने पर मृत्यू उपरांत एक करोड़ रुपये की सहायता राशि आबंटित करना इत्यादि परन्तु एक भी कार्य पूरा न करने के कारण सफाई कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।

इन्हीं सब बातों के मद्देनज़र सरकार की आंखे खोलने, सबक सिखाने और अपना अधिकार प्राप्त करने हेतु अब बदलाव की. आवश्यकता है ,लिहाजा अब प्रत्येक विधान सभा मे रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करके समस्यायों का निदान करेंगे। कार्यक्रम में एडवोकेट वरुण कुमार, सपना शर्मा, पप्पू प्रधान, राजेश चौधरी, मोनी चंदेल, राहुल टांक, पूनम सिंह, अनिल चूडीयाना, बिजेन्द्री गहलोत, संगीता म्हरोलिया, नन्नू सिंह सैनी, प्रदीप दलाल, सोमवीर देशवाल, अशोक अज्ञानी, सरवर उज्जैनवाल, बाबूलाल भुरन्डा, विजय बहोत, डॉ प्रमोद म्हरोलिया समेत सैंकड़ो पदाधिकारी/कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के लोग शामिल रहे । कार्यक्रम के दौरान ऑल इंडिया यूथ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि ऑल इंडिया यूथ फाउंडेशन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संजय गहलोत के साथ हम सब मिलकर समाज को एक नया आयाम पेश करेंगे ,सेवा करेंगे और राजनीति में बदलाव करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here