सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में बुर्का पहनी महिला ने CRPF नाके पर फेंका पेट्रोल बम, वीडियो हुआ वायरल

2 मिनट पढ़ें
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में बुर्का पहनी महिला ने CRPF नाके पर फेंका पेट्रोल बम, वीडियो हुआ वायरल

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में बुर्का पहनी महिला ने CRPF नाके पर फेंका पेट्रोल बम, वीडियो हुआ वायरल

Advertisement

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में बुर्का पहनी महिला ने CRPF नाके पर फेंका पेट्रोल बम, वीडियो हुआ वायरल

जम्मू कश्मीर में पुलिसकर्मी और सैन्यकर्मियों पर हमले बढ़ते जा रहे हैं. आतंकवादी लगातार सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं. अब मंगलवार शाम को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर कस्बे में बुर्का पहनी एक महिला ने सीआरपीएफ नाके पर पेट्रोल बम फेंक दिया. संदिग्ध महिला ने पहले पेट्रोल से भरे बैग को जलाया और फिर सुरक्षाबलों के बंकर पर फेंक दिया. ये घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई. घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. घटना मंगलवार शाम 7:12 बजे की है. आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा, सोपोर में सीआरपीएफ बंकर पर पेट्रोल बम फेंकने वाली महिला की पहचान हो गई है. उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

Advertisement

आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है

वहीं मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले के रैनावारी इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस दौरान दो आतंकवादी मारे गए हैं. यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी. पुलिस ने कहा, “दो आतंकवादी मारे गए हैं. उनके पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है. तलाशी जारी है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *