Home दिल्ली-एनसीआर Vipin Sharma Congress: कुलदीप भाटी की मासिक बैठक में विपिन शर्मा,और राजकुमार...

Vipin Sharma Congress: कुलदीप भाटी की मासिक बैठक में विपिन शर्मा,और राजकुमार जैन दोनों पहुंचे कार्यकर्ता हुए खुश

0
47

Vipin Sharma Congress: कुलदीप भाटी की मासिक बैठक में विपिन शर्मा,और राजकुमार जैन दोनों पहुंचे कार्यकर्ता हुए खुश-
हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली , यह खबर रोहताश नगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के लिए किसी बड़ी ख़ुशी से कम नहीं है आखिर लम्बे समय के बाद रोहताश नगर के पूर्व कांग्रेस विधायक विपिन शर्मा और बाबरपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजकुमार जैन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के निर्देश के तहत होने वाली ब्लाक कांग्रेस की बैठक में एक साथ पहुंचे | उक्त बैठक का आयोजन राम नगर ब्नोंलाक कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप भाटी नें की थी | दोनों नेताओं के बैठक में शामिल होने से क्षेत्र के कांग्रेस वर्करों का खुश होना लाजमी था |

उल्लेखनीय है जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार जैन और पूर्व विधायक विपिन शर्मा मासिक बैठकों में एक साथ ना के बराबर ही पहुंचे है इससे पहले दोनों एकसाथ अशोक नगर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप शर्मा की बैठक में पहुंचे थे जिसमें जिला कांग्रेस के प्रभारी डॉ.पी.के.मिश्रा भी मौजूद थे | लेकिन उस बैठक के बाद दोनों किसी भी मासिक बैठक में एक साथ नहीं पहुंचे | क्षेत्र के वर्करों में यह चर्चा रहती है विपिन शर्मा के कुछ समर्थक उन्हें जिलाध्यक्ष से दूरी बनाये रखने का मशविरा देते रहते हैं क्योंकि राजकुमार जैन उन्हें महत्व नहीं देते लेकिन देर आये दुरुस्त आये दोनों में दूरियां दूर होती देख कांग्रेस के सच्चे हितेषी प्रसन्न हैं | बताया जा रहा है पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव नें दोनों के बीच व्याप्त गलतफहमी को दूर करने में बड़ा रोल अदा किया है |

जहां तक रामनगर के ब्लाक अध्यक्ष कुलदीप भाटी का सवाल है उनके विपिन शर्मा तथा जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन दोनों से ही बेहतर सम्बन्ध है | माना जा रहा है विपिन शर्मा अब रोहताश नगर विधानसभा में पूरी तरह से सक्रिय होने का मन बना चुके हैं | उल्लेखनीय है पिछले विधानसभा चुनाव में विपिन शर्मा नें स्वास्थ्य लाभ के चलते चुनाव लड़ने से मना कर दिया था और चुनाव के बाद जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन नें सभी नेताओं से सलाह मशविरा करते हुए सन्गठन में नियुक्तियां करायी थी | रोहताश नगर ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मांगेराम भारद्वाज तथा अश्वनी भारद्वाज नें दोनों नेताओं के मिलन का स्वागत करते हुए कहा मिलजुल कर ही विपक्ष का मुकाबला किया जा सकता है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here