Home देश दुनिया Delhi Encounter: बवाना प्लास्टिक कारोबारी हत्याकांड में एनकाउंटर के बाद आरोपी गिरफ्तार

Delhi Encounter: बवाना प्लास्टिक कारोबारी हत्याकांड में एनकाउंटर के बाद आरोपी गिरफ्तार

0
32

Delhi Encounter: बवाना प्लास्टिक कारोबारी हत्याकांड में एनकाउंटर के बाद आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले में हुए चर्चित बवाना प्लास्टिक कारोबारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीती रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, 9 फरवरी को बवाना औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक कारोबारी वैभव गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वैभव गांधी की उसी इलाके में फैक्ट्री थी और फैक्ट्री के पास ही उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थीं।

इस सनसनीखेज हत्याकांड की जिम्मेदारी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गुर्गों रणदीप मलिक और अनिल पंडित ने ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी थीं।

बीती रात पुलिस को आरोपी की लोकेशन मिली, जिसके बाद घेराबंदी की गई। इसी दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ हुई और आरोपी को घायल अवस्था में पकड़ लिया गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि हत्याकांड की साजिश, फंडिंग और गैंग के अन्य सदस्यों की भूमिका का खुलासा किया जा सके। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here