Home दिल्ली-एनसीआर Delhi water crisis: दिल्ली में दो दिन रहेगा पानी का संकट, 28...

Delhi water crisis: दिल्ली में दो दिन रहेगा पानी का संकट, 28 इलाकों में प्रभावित होगी जल आपूर्ति

0
48

Delhi water crisis: दिल्ली में दो दिन रहेगा पानी का संकट, 28 इलाकों में प्रभावित होगी जल आपूर्ति

राजधानी दिल्ली के लाखों लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है, जहां दिल्ली जल बोर्ड ने दो दिनों तक जल आपूर्ति प्रभावित रहने की चेतावनी जारी की है। अंडरग्राउंड रिजर्वायर और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों में होने वाले वार्षिक फ्लशिंग कार्यक्रम के कारण 21 और 22 जनवरी को कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने प्रेस नोट जारी कर लोगों से पहले ही पर्याप्त पानी स्टोर करने की अपील की है, ताकि असुविधा से बचा जा सके। बोर्ड का कहना है कि यह फ्लशिंग प्रक्रिया जल गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जरूरी है और इसी कारण अस्थायी रूप से सप्लाई रोकी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक 21 जनवरी को प्रेम कुंज और आसपास के इलाकों में पानी की सप्लाई पर असर पड़ेगा, जबकि 22 जनवरी को पश्चिम विहार, मुंडका, हिरण कुडना, कमरुद्दीन नगर, निहाल विहार, रणहौला गांव, बक्करवाला, नांगलोई जेजेसी, आर ब्लॉक ज्वालापुरी, राजधानी पार्क, फ्रेंड्स एन्क्लेव, कविता कॉलोनी, मोहन गार्डन ग्रुप ऑफ कॉलोनियां, मछली मार्केट बूस्टर कमांड एरिया, विकास नगर ग्रुप ऑफ कॉलोनियां, उत्तम नगर ग्रुप ऑफ कॉलोनियां, मटियाला, हस्तसाल, दिचाऊं कला, झरोदा गांव, मितराऊं गांव, गोपाल नगर, सैनिक एन्क्लेव व उससे सटी कॉलोनियां, चावला गांव, बदुसराय, उजवा और दौलतपुर में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर टैंकर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और इसके लिए संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। बोर्ड ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद भी जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here