सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 14 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Sharad Kapoor Health Update: वॉकर के सहारे चलते दिखे बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर, फुटबॉल खेलते समय पैर की हड्डी में आया क्रैक, फिल्मों में वापसी की जताई इच्छाPrayagraj Murder Case: थप्पड़ मारने पर पत्नी ने पत्थर से कूचकर की पति की हत्या, शादी के सिर्फ 3 महीने बाद खूनी हुआ विवाद, CCTV में कैद हुई वारदातShiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत का राज जानने के लिए पुलिस ने चौथी मंजिल से गिराई डमी, फॉरेंसिक टीम ने किया क्राइम सीन रीक्रिएशनKaziranga Road Accident: असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर ट्रक और टेंपो ट्रैवलर की टक्कर में 26 लोगों की मौत, वायरल वीडियो में दिखा हादसे का खौफनाक मंजरVande Bharat Express: पीएम मोदी ने बेंगलुरु-गोवा वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 15 नवंबर से शुरू होगी नियमित सेवा, जानें रूट, स्टॉपेज और टाइमिंगGold Silver Rate Today: सोना-चांदी खरीदने वालों को झटका या राहत? दिल्ली में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में गिरावट, चांदी भी हुई सस्तीNCP Merger: एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर छगन भुजबल का बड़ा बयान, बोले- अभी शुरुआती स्तर पर बातचीत, अंतिम फैसला बाकीGangster Arrest: दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके से काला जठेड़ी गैंग का वांटेड बदमाश गिरफ्तार, सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और 3 कारतूस बरामद

LPG Cylinder Subsidy: भाजपा जो वादा करती है, उसे पूरा करके दिखाती है : रोमेश चंद गुप्ता

4 मिनट पढ़ें
रोमेश चंद्र गुप्ता
Advertisement
LPG Cylinder Subsidy: भाजपा जो वादा करती है, उसे पूरा करके दिखाती है : रोमेश चंद गुप्ता

नई दिल्ली (रविंद्र कुमार): दिल्ली में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को त्योहारों की खुशियों में सहभागी बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से उठाए गए कदम का भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली नगर निगम की शिक्षा समिति के पूर्व चेयरमैन रोमेश चंद गुप्ता ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर राजधानी के 15 लाख से अधिक राशन कार्डधारक परिवारों को एलपीजी सिलेंडर के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर दिल्ली सरकार ने जनता से किया अपना वादा पूरा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल घोषणाएं करने में विश्वास नहीं रखती, बल्कि जो वादा करती है, उसे पूरा करके जमीन पर उतारकर भी दिखाती है।

रोमेश चंद गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दीपावली के अवसर पर लाखों परिवारों को आर्थिक राहत पहुंचाकर यह साबित किया है कि भाजपा की राजनीति का मुख्य उद्देश्य आम जनता का कल्याण है। उनके अनुसार, सरकार ने इस योजना के माध्यम से अपने संकल्प को वास्तविकता में बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय रसोई गैस के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना उन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्हें रोजमर्रा के घरेलू खर्चों के बीच अतिरिक्त आर्थिक जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ती हैं।

उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार की ओर से कुल 15,45,994 परिवारों के बैंक खातों में 141.88 करोड़ रुपये की सहायता राशि सीधे हस्तांतरित की गई है। इस योजना के तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 1,24,964 परिवारों को प्रति परिवार 642 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई, जबकि अन्य 14,21,030 राशन कार्डधारक परिवारों के बैंक खातों में 942 रुपये प्रति परिवार के हिसाब से राशि भेजी गई। रोमेश चंद गुप्ता ने इसे सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लाभार्थियों तक सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाने से त्योहार के दौरान उनके घरेलू बजट को राहत मिलेगी।

भाजपा नेता ने कहा कि महंगाई के इस दौर में रसोई गैस प्रत्येक परिवार की बुनियादी जरूरत बन चुकी है। ऐसे में होली और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों पर एलपीजी सिलेंडर के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस सहायता से विशेष रूप से महिलाओं को घरेलू खर्चों का प्रबंधन करने में मदद मिलेगी और त्योहार के अवसर पर परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कुछ कम होगा।

Advertisement

रोमेश चंद गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पात्र लोगों तक पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है। लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे राशि हस्तांतरित करने से बिचौलियों की भूमिका समाप्त होती है और सहायता का पैसा सीधे जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण और महिला सशक्तीकरण के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करती है।

उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी पूरी सरकार को बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने जिस विश्वास के साथ भाजपा को शासन की जिम्मेदारी सौंपी है, सरकार उस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास कर रही है। रोमेश चंद गुप्ता ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी सरकार जनहित और विकास से जुड़े अपने वादों को इसी तरह पूरा करेगी, ताकि गरीब, जरूरतमंद और मध्यमवर्गीय परिवारों को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *