सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 14 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Sharad Kapoor Health Update: वॉकर के सहारे चलते दिखे बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर, फुटबॉल खेलते समय पैर की हड्डी में आया क्रैक, फिल्मों में वापसी की जताई इच्छाPrayagraj Murder Case: थप्पड़ मारने पर पत्नी ने पत्थर से कूचकर की पति की हत्या, शादी के सिर्फ 3 महीने बाद खूनी हुआ विवाद, CCTV में कैद हुई वारदातShiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत का राज जानने के लिए पुलिस ने चौथी मंजिल से गिराई डमी, फॉरेंसिक टीम ने किया क्राइम सीन रीक्रिएशनKaziranga Road Accident: असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर ट्रक और टेंपो ट्रैवलर की टक्कर में 26 लोगों की मौत, वायरल वीडियो में दिखा हादसे का खौफनाक मंजरVande Bharat Express: पीएम मोदी ने बेंगलुरु-गोवा वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 15 नवंबर से शुरू होगी नियमित सेवा, जानें रूट, स्टॉपेज और टाइमिंगGold Silver Rate Today: सोना-चांदी खरीदने वालों को झटका या राहत? दिल्ली में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में गिरावट, चांदी भी हुई सस्तीNCP Merger: एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर छगन भुजबल का बड़ा बयान, बोले- अभी शुरुआती स्तर पर बातचीत, अंतिम फैसला बाकीGangster Arrest: दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके से काला जठेड़ी गैंग का वांटेड बदमाश गिरफ्तार, सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और 3 कारतूस बरामद

LPG Subsidy: त्योहारों पर रसोई गैस की मुफ्त सुविधा का वादा निभाकर रेखा गुप्ता सरकार ने जीता जनता का विश्वास : दर्शन सिंह

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

LPG Subsidy: त्योहारों पर रसोई गैस की मुफ्त सुविधा का वादा निभाकर रेखा गुप्ता सरकार ने जीता जनता का विश्वास : दर्शन सिंह

नई दिल्ली (रविंद्र कुमार): दिल्ली में होली और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों पर गरीब और जरूरतमंद परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार की पहल को भारतीय जनता पार्टी ने जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया है। सरकार की ओर से पात्र परिवारों को त्योहारों पर गैस सिलेंडर के लिए सहायता देने का वादा पूरा किए जाने पर दिल्ली प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री और उनकी सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस फैसले से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को घरेलू खर्च में राहत मिलेगी और त्योहारों के दौरान उनके परिवारों की खुशियां बढ़ेंगी।

दर्शन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली की भाजपा सरकार ने त्योहारों पर रसोई गैस सिलेंडर के लिए आर्थिक सहायता देने का वादा निभाकर अपनी प्रतिबद्धता साबित की है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनाव के समय वादे करने वाली पार्टी नहीं है, बल्कि जनता से किए गए वादों को पूरा करना उसकी कार्यशैली का हिस्सा है। उनके मुताबिक, सरकार की इस पहल से बड़ी संख्या में जरूरतमंद परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार की ओर से 15,45,994 लाभार्थी परिवारों के बैंक खातों में कुल 141.88 करोड़ रुपये की सहायता राशि सीधे हस्तांतरित की गई है। इस व्यवस्था के तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 642 रुपये और अन्य पात्र राशन कार्डधारक परिवारों को प्रति परिवार 942 रुपये की सहायता दी गई है।

दर्शन सिंह ने कहा कि रसोई गैस आज हर परिवार की बुनियादी जरूरत बन चुकी है। महंगाई के दौर में गैस सिलेंडर खरीदने का खर्च गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के घरेलू बजट पर असर डालता है। ऐसे में त्योहारों के अवसर पर सरकार की ओर से दी जाने वाली आर्थिक सहायता जरूरतमंद परिवारों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि इस पहल से महिलाओं और गृहणियों को राहत मिलेगी, क्योंकि घर की रसोई से जुड़ा खर्च परिवार के बजट का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। उनके अनुसार, यह सहायता केवल आर्थिक मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे जरूरतमंद परिवारों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और उनकी आवश्यकताओं को समझने की प्रतिबद्धता भी सामने आती है।

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण के विजन को दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार आगे बढ़ाने का काम कर रही है। प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण यानी डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचने से योजना में पारदर्शिता बनी रहती है और पात्र परिवारों को बिना किसी बिचौलिए के लाभ मिलता है। दर्शन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग भी सम्मान के साथ अपनी जरूरतें पूरी कर सके।

दर्शन सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी पूरी सरकार को इस पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि त्योहारों पर रसोई गैस सिलेंडर के लिए सहायता देने का वादा पूरा करना जनता के विश्वास का सम्मान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिल्ली सरकार आगे भी इसी तरह जनहित से जुड़े कार्यों और विकास योजनाओं को प्राथमिकता देती रहेगी, जिससे समाज के हर वर्ग को सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार की ऐसी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल देने के साथ-साथ जनता और सरकार के बीच विश्वास को भी मजबूत करती हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *