सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

Yamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेष

5 मिनट पढ़ें
प्रवीण निमेष
Advertisement

Yamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेष

नई दिल्ली (स्पर्श भारद्वाज): राजधानी दिल्ली में यमुना नदी पर क्रूज सेवा शुरू होने को भाजपा नेता एवं गोकुलपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रवीण निमेष ने दिल्लीवासियों के लिए एक शानदार सौगात बताया है। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली के लोगों को क्रूज की सवारी का आनंद लेने के लिए दूसरे शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि वे राजधानी में ही यमुना नदी पर क्रूज सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे। प्रवीण निमेष के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने दीपावली और नए साल के अवसर पर दिल्लीवासियों को पर्यटन की एक नई सुविधा दी है। इससे राजधानी में मनोरंजन और पर्यटन के नए विकल्प विकसित होंगे तथा दिल्ली के लोगों को परिवार के साथ समय बिताने के लिए एक नया स्थान मिलेगा।

प्रवीण निमेष ने कहा कि दिल्ली में ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’ की शुरुआत यमुना नदी को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मंगलवार को सोनिया विहार में केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में यमुना रिवर क्रूज सेवा का शुभारंभ किया। इस सेवा के शुरू होने से अब दिल्लीवासी और यहां आने वाले पर्यटक सोनिया विहार से जगतपुर के बीच यमुना नदी में इलेक्ट्रिक क्रूज बोट की सैर कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल राजधानी में नदी पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ यमुना के किनारे एक नए पर्यटन स्थल के विकास में भी सहायक होगी।

उन्होंने बताया कि करीब छह किलोमीटर के राउंड ट्रिप रूट पर संचालित होने वाली इस क्रूज सेवा में एक बार में 32 यात्री सफर कर सकेंगे। क्रूज प्वाइंट पर लोगों के मनोरंजन के लिए लाइट एंड फाउंटेन शो का भी आयोजन किया जाएगा। प्रवीण निमेष ने कहा कि इस योजना का लाभ केवल दिल्ली के निवासियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोग भी इसका आनंद उठा सकेंगे। अब परिवार के साथ लोग मां यमुना के दर्शन करने के अलावा क्रूज की सवारी कर सकेंगे। राजधानी में पिकनिक और मनोरंजन के लिए एक नया स्थान उपलब्ध होने से लोगों को अपने शहर में ही घूमने-फिरने का बेहतर विकल्प मिलेगा।

प्रवीण निमेष ने कहा कि क्रूज सेवा के साथ विकसित की जा रही सुविधाएं भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेंगी। यहां आने वाले पर्यटकों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। बच्चों के मनोरंजन और खेलकूद के लिए भी विभिन्न सुविधाएं तैयार की गई हैं। यमुना किनारे टॉय शॉप और गेमिंग जोन जैसी व्यवस्थाएं बनाई गई हैं, जिससे बच्चे भी यहां आकर अपना समय आनंदपूर्वक बिता सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की सुविधाओं से यह स्थान परिवारों के लिए एक अच्छे पर्यटन और मनोरंजन केंद्र के रूप में विकसित हो सकता है।

Advertisement

भाजपा नेता ने कहा कि यमुना में क्रूज सेवा शुरू होने से पर्यटन गतिविधियों को गति मिलेगी। जब दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से लोग यहां घूमने आएंगे तो स्थानीय दुकानदारों, छोटे कारोबारियों और अन्य व्यवसायों को भी लाभ होगा। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से खाने-पीने, खरीदारी और मनोरंजन से जुड़े कारोबार को प्रोत्साहन मिलेगा। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों का विस्तार होने पर क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिल सकती है।

प्रवीण निमेष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में दिल्ली सरकार द्वारा यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार यमुना की सफाई और उसके जल को जनजीवन के लिए लाभकारी बनाने के उद्देश्य से काम कर रही है। उनके अनुसार, दिल्ली में चारों तरफ विकास कार्य हो रहे हैं और चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पहले यमुना किनारे जाने पर दुर्गंध का सामना करना पड़ता था, जबकि अब नदी की सफाई का करीब 60 प्रतिशत काम हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि यमुना में क्रूज सेवा की शुरुआत के साथ भविष्य में रिवर फ्रंट विकसित करने की योजना भी दिल्ली के विकास को नई दिशा दे सकती है।

प्रवीण निमेष ने पिछली सरकारों पर यमुना की सफाई और विकास के कामों को अपेक्षित गति न देने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार बनने के बाद यमुना को स्वच्छ बनाने की दिशा में काम शुरू हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि क्रूज सेवा, नदी की सफाई और रिवर फ्रंट जैसी योजनाओं से यमुना के आसपास पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा दिल्ली को एक नई पहचान मिलेगी।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *