सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

Lal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोह

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Lal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोह

नई दिल्ली (स्पर्श भारद्वाज): देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव के अवसर पर सुखी परिवार फाउंडेशन द्वारा नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में अमृतोत्सव अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस विशेष आयोजन में आडवाणी के व्यक्तित्व और कृतित्व को केंद्र में रखते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही उनके जीवन, विचारों और सार्वजनिक योगदान पर आधारित हिम उत्तरायणी पत्रिका का विशेषांक भी प्रकाशित किया जाएगा।

इस संबंध में सुखी परिवार फाउंडेशन की अंतरंग समिति की बैठक नई दिल्ली स्थित फाउंडेशन कार्यालय, नॉर्थ एवेन्यू में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक परमाध्यक्ष एवं जैन संत डॉ. गणि राजेन्द्र विजय महाराज ने की। बैठक में संस्था के पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान डॉ. गणि राजेन्द्र विजय महाराज ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संस्था को अपने माध्यम से संचालित होने वाले प्रभावी और रचनात्मक प्रोजेक्ट को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने संगठन के कार्यों में सक्रियता, समन्वय और बेहतर नियोजन पर भी जोर दिया, ताकि समाज के हित में किए जाने वाले प्रयासों का व्यापक प्रभाव दिखाई दे।

सुखी परिवार फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष एवं हिम उत्तरायणी पत्रिका के संपादक प्रो. सूर्य प्रकाश सेमवाल ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य अमृतोत्सव अभिनंदन समारोह आयोजित करने की योजना है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्रकाशित होने वाला हिम उत्तरायणी पत्रिका का विशेषांक आडवाणी के जीवन, उनके सार्वजनिक योगदान, व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित रहेगा। इस आयोजन के माध्यम से उनके लंबे सार्वजनिक जीवन और देश के प्रति योगदान को सम्मानपूर्वक प्रस्तुत किया जाएगा।

Advertisement

डॉ. गणि राजेन्द्र विजय महाराज ने कहा कि अमृतोत्सव अभिनंदन समारोह की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए दीपावली के बाद एक विशेष बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत योजना तैयार करने के साथ उसके प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारियां भी निर्धारित की जाएंगी।

फाउंडेशन के महासचिव नीलेश शुक्ला ने बैठक में संस्था की ओर से वर्षभर आयोजित किए गए कार्यक्रमों और विभिन्न गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने संगठन के कार्यों और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए आगामी योजनाओं को लेकर भी चर्चा की। वहीं संगठन सचिव तपन प्रकाश झा ने देशभर में संगठन के विस्तार पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में संस्था के हितचिंतकों और नए सदस्यों को जोड़कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाना चाहिए।

इस अवसर पर सुखी परिवार फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव अमरजीत सिंह तनेजा ने बताया कि नॉर्थ एवेन्यू में परमाध्यक्ष डॉ. गणि राजेन्द्र विजय महाराज की प्रेरणा से फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने केसरीनंदन रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला में तन, मन और धन से सक्रिय सहयोग दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की भूमिका और सामूहिक सहभागिता का उल्लेख करते हुए संस्था की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *