सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

Kalkaji Temple Murder: दिल्ली के कालकाजी मंदिर में प्रसाद विवाद पर सेवादार की हत्या, श्रद्धालु हमले में शामिल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Kalkaji Temple Murder: दिल्ली के कालकाजी मंदिर में प्रसाद विवाद पर सेवादार की हत्या, श्रद्धालु हमले में शामिल

दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में 29 अगस्त की रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। रात करीब 9:30 बजे मंदिर परिसर में प्रसाद और माता की चुन्नी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस विवाद में मंदिर के सेवादार योगेंद्र सिंह की डंडों और लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, तीन श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे थे। दर्शन के बाद जब उन्हें चुन्नी और प्रसाद नहीं मिला तो उनकी बहस सेवादार योगेंद्र सिंह से शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस मारपीट में बदल गई और तीनों ने मिलकर योगेंद्र सिंह पर लाठियों से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Advertisement

घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद श्रद्धालु और अन्य सेवादार घायल योगेंद्र को बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन हमलावर तब तक उन्हें बुरी तरह पीट चुके थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस वारदात ने न केवल स्थानीय भक्तों बल्कि पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। श्रद्धालु इस घटना को मंदिर की पवित्रता के खिलाफ मानते हुए आरोपी श्रद्धालुओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *