सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

स्विमिंग पुल में नाबालिगों के साथ गैंगरेप नें खोली ट्रिपल इंजन सरकार के सुरक्षा तंत्र की पोल : नीलम चौधरी

3 मिनट पढ़ें
नीलम चौधरी

स्विमिंग पुल में नाबालिगों के साथ गैंगरेप नें खोली ट्रिपल इंजन सरकार के सुरक्षा तंत्र की पोल : नीलम चौधरी

Advertisement

स्विमिंग पुल में नाबालिगों के साथ गैंगरेप नें खोली ट्रिपल इंजन सरकार के सुरक्षा तंत्र की पोल : नीलम चौधरी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में लगातार अपराध दर बढती जा रही है ,आलम यह है कि बच्चियां और महिलाएं ना तो घरों में सुरक्षित हैं और ना ही घरो के बाहर | यह कहना है बाबरपुर जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नीलम चौधरी का | नीलम चौधरी का कहना है नरेला के लामपुर एरिया में बनकर तैयार हो रहे स्विमिंग पूल परिसर में दो बच्चियों को बंधक बनाकर गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्विमिंग पूल परिसर में बतौर केयर टेकर रखे गए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्विमिंग पूल को सील कर दिया है। इस वारदात नें जहां रोंगटे खड़े कर दिए हैं वहीं ट्रिपल इंजन सरकार के सुरक्षा सिस्टम पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं |

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 8 अगस्त को एक महिला नरेला थाने शिकायत लेकर आई। उन्होंने अपनी नाबालिग बच्ची और एक अन्य (दोनों की उम्र 9 साल) के साथ सेक्सुअल असॉल्ट के बारे में बताया। आरोप था कि नरेला के लामपुर बस स्टैंड के पास एक स्विमिंग पूल में बच्चियां जाती थीं जहां पर उनके साथ 7 अगस्त को घिनौनी हरकत हुई। बच्चियों को बंधक बनाकर रखा। पीड़ित बच्ची की मां के बयान पर 9 अगस्त को पॉक्सो, गैंगरेप और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच शुरू की।

Advertisement

पीड़ित बच्ची के बयान ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए गए। नीलम चौधरी कहती हैं देश की राजधानी जहां कानून बनाये जाते है वहां कानून को तार-तार कर ऐसे जघन्य अप्रोधाओं को अंजाम दिया जा रहा है और ट्रिपल इंजन की सरकार अपनी उपलब्धियों का ढोल पीटती है लेकिन बच्चियों तथा महिलाओं की सुरक्षा करने में नाकाम साबित हो रही हैं | इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब 8 अगस्त को एक पीड़िता की मां ने नरेला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी और उसकी सहेली के साथ स्विमिंग पूल में दुष्कर्म किया गया है। पीड़ित की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी उनकी बेटी को बहाने से स्विमिंग पूल में बने कमरे में ले गया। जहां पहले से एक लड़की मौजूद थी। इसके बाद उसने दोनों से गैंगरेप किया। इस दौरान बच्चियां चीखती रहीं और छोड़ने की गुहार लगाती रहीं, लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीजा। इसके बाद उसके एक साथी ने भी दोनों बच्चियों से रेप किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *