यमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफ
नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : राजधानी दिल्ली में यमुना आज भी प्रदूषित है लेकिन दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार के मंत्री,मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा सांसद लगातार यमुना की सफाई पर राजनीती कर रहे हैं कभी मुख्यमंत्री यमुना के तटों पर फोटो सेशन करती दिखती तो कभी उनके मंत्रिमंडल के सदी यह नौटंकी करते है छठ पर्व नजदीक आने के चलते उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी कभी यमुना तट पर पहुंच यमुना के दूषित जल से कुल्ला करके यह दिखाने का प्रयास करते है कि यमुना की सफाई कोले बेहद सक्रिय है | यह कहना है दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के महासचिव कबीर नगर से निगम पार्षद हाजी जरीफ का | हाजी जरीफ कहते है इसी नौटंकी के तहत सांसद मनोज तिवारी नें आज फिर यमुना में डुबकी लगा एक और फोटो शो किया | हाजी जरीफ कहते हैं दिल्ली की जनता बेहद जागरूक है और समझ रही है भाजपा नेता केवल नौटंकी कर जनता को गुमराह कर रहे हैं | हाजी जरीफ कहते हैं दिल्ली सरकार नें कई दिनों तक चलो यमुना अभियान चला फोटो शो किये और जनता की आँखों में धुल झोंकी | मुख्यमंत्री से ले तमाम मंत्री सांसद,विधायक और पार्टी कार्यकर्ता अभियान में जुटे और सोशल मीडिया पर यमुना के तटों पर सफाई अभियान की तस्वीरें साझा की बावजूद इसके यमुना की सफाई में कोई प्रगति होती नहीं दिखी | हाजी जरीफ कहते हैं यमुना की सफाई को ले एक दशक से अधिक समय तक आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल जनता को धोखा देते रहे उन्होंने कई बार कहा वे जनता के साथ यमुना में स्नान करके दिखायेगें उन्होंने स्नान तो नहीं किया खुद ही भ्रस्टाचार के आरोप में घिर गए और उन्हें सरकार से भी विदा होना पड़ा | और अब इसी तरह रेखा गुप्ता सरकार यमुना की सफाई के नाम पर बार-बार जनता को गुमराह कर रही है | हाजी जरीफ कहते हैं दिल्ली के कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी में एक बार फिर सफेद झाग दिखाई दे रहे हैं । छठ पूजा से पहले इसे हटाने के लिए रसायनों के छिड़काव की तैयारी हो रही है। यमुना में झाग की समस्या कई साल पुरानी है। खासकर सर्दियों की शुरुआत में ओखला बैराज और कालिंदी कुंज के आसपास नदी की सतह पर झाग की मोटी परत दिखाई देती है। सफाई के बड़े-बड़े दावों के बावजूद आज तक यमुना प्रदूषण मुक्त क्यों नहीं हुआ इस सवाल का तो सरकार को जवाब देना ही चाहिए |





आपकी राय