सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

यूक्रेन नहीं बदलेगा रूस को लेकर अपना रुख! जेलेंस्की ने फिर दिखाए तेवर, ट्रंप को लेकर कह दी बड़ी बात

2 मिनट पढ़ें
यूक्रेन

यूक्रेन नहीं बदलेगा रूस को लेकर अपना रुख! जेलेंस्की ने फिर दिखाए तेवर, ट्रंप को लेकर कह दी बड़ी बात

Trump-Zelensky Clash: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच ओवल ऑफिस में हुई तीखी नोकझोंक को पूरी दुनिया ने देखा. ट्रंप ने जेलेंस्की के प्रति तीखा रुख दिखाते हुए उनपर लाखों लोगों का जीवन खतरे में डालने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी कार्रवाई से तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता था. इसके जवाब में जेलेंस्की अमेरिका के साथ महत्वपूर्ण खनिज समझौते पर हस्ताक्षर किए बिना वहां से रवाना हो गए.

‘यूक्रेन पुतिन के साथ युद्धविराम नहीं करेगा’

जेलेंस्की ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप का समर्थन पाना हमारे लिए महत्वपूर्ण है. वह युद्ध खत्म करना चाहते हैं, लेकिन हमसे ज्यादा कोई शांति नहीं चाहता है. हमलोग यूक्रेन में युद्ध को जी रहे हैं. यह हमारी आजादी, हमारे अस्तित्व की लड़ाई है.” जेलेंस्की ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “जैसा कि राष्ट्रपति रीगन ने एक बार कहा था कि शांति केवल युद्ध की अनुपस्थिति नहीं है. हम न्यायपूर्ण और स्थायी शांति-स्वतंत्रता, न्याय और सभी के लिए मानवाधिकारों के बारे में बात कर रहे हैं. यूक्रेन पुतिन के साथ युद्धविराम नहीं करेगा. पिछले दस वर्षों में उसने 25 बार युद्धविराम तोड़ा है. वास्तविक शांति ही एकमात्र समाधान है.”

सुरक्षा गारंटी के बिना शांति नहीं- जेलेंस्की 

वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा, “मैं रूस को लेकर यूक्रेन की रणनीति में बदलाव नहीं कर सकता. रूस हमारे दुश्मन हैं, वो हमें मार रहे हैं और यही वास्तविकता है जिसका हम सामना कर रहे हैं. यूक्रेन शांति चाहता है, लेकिन यह न्यायसंगत और स्थायी शांति होनी चाहिए. इसके लिए हमें बातचीत की मेज पर मजबूत होने की जरूरत है. शांति तभी आ सकती है जब हमारे पास सुरक्षा की गारंटी होगी, जब हमारी सेना मजबूत होगी और हमारे साथी मजबूत होंगे.”

‘रूसी हमारे घरों में आए और लोगों को मारा’

जेलेंस्की ने कहा, “अमेरिकी समर्थन के बिना यह मुश्किल होगा, लेकिन हम अपनी इच्छा, अपनी स्वतंत्रता या अपने लोगों को नहीं खो सकते. हमने देखा है कि कैसे रूसी हमारे घरों में आए और कई लोगों को मार डाला. यदि हमें नाटो में स्वीकार नहीं किया जा सकता है तो हमें अमेरिका में अपने सहयोगियों से सुरक्षा गारंटी की आवश्यकता है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *