सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
रामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफा

IPL 2025 के शेड्यूल का हो गया एलान, 22 मार्च को KKR और RCB के बीच पहला मैच; 25 मई को फाइनल

2 मिनट पढ़ें
IPL 2025

IPL 2025 के शेड्यूल का हो गया एलान, 22 मार्च को KKR और RCB के बीच पहला मैच; 25 मई को फाइनल

IPL 2025 Full Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन यानी आईपीएल 2025 के शेड्यूल का एलान कर दिया गया है. आईपीएल 2025 का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच केकेआर को होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में 22 मार्च को खेला जाएगा. वहीं आईपीएल 2025 का फाइनल 25 मई को खेला जाएगा.

आईपीएल 2025 का पहला मैच 22 मार्च को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, वहीं 18वें सीजन का फाइनल भी 25 मई को ईडन गार्डन्स के मैदान पर ही खेला जाएगा. आईपीएल 2025 में 13 शहरों में 10 टीमों के बीच कुल 74 मैच खेले जाएंगे. इनमें नॉकआउट यानी प्लेऑफ के मुकाबले भी शामिल हैं. 22 मार्च से 18 मई के बीच लीग स्टेज के मैच खेले जाएंगे.

चेन्नई और मुंबई के बीच दो बार होगी भिड़ंत

आईपीएल 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला 23 मार्च को होगा. आईपीएल की दोनों सबसे बड़ी टीम इस दिन भिड़ेंगी. 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी. इस सीजन दोनों टीमों के बीच 2 बार भिड़ंत देखने को मिलेगी.

आईपीएल 2025 का दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच 23 मार्च को खेला जाएगा. 23 मार्च को ही चेन्नई और मुंबई के बीच भिड़ंत होगी. यानी 23 मार्च को दो मुकाबले खेले जाएंगे.

13 शहरों में खेले जाएंगे आईपीएल 2025 के मैच

आईपीएल के 18वें सीजन के मैच कुल 13 शहरों में खेले जाएंगे. आईपीएल 2025 के मैच लखनऊ, मुबंई, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद, विशाखापट्टनम, गुवाहाटी, बेंगलुरु, न्यू चंडीगढ़, जयपुर, दिल्ली, कोलकाता और धर्मशाला में खेले जाएंगे. आईपीएल 2025 में कुल 12 डबल हेडर मैच हैं. यानी इसका मतलब है कि एक दिन में 12 बार दो-दो मैच खेले जाएंगे.

हर साल आईपीएल का पहला मैच पिछले सीजन फाइनल खेलने वाली दोनों टीमों के बीच होता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है. पिछले सीजन यानी आईपीएल 2024 के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत हुई थी, लेकिन आईपीएल 2025 का पहला मैच केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाएगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *