सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
रामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफा

IND vs ENG: नागपुर में टीम इंडिया का जलवा, गिल-अय्यर और फिर अक्षर पटेल ने बल्ले से मचाई तबाही; इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया

2 मिनट पढ़ें
IND vs ENG

IND vs ENG: नागपुर में टीम इंडिया का जलवा, गिल-अय्यर और फिर अक्षर पटेल ने बल्ले से मचाई तबाही; इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया

IND vs ENG 1st ODI Match Report Hindi: भारत ने नागपुर में खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया है. टीम इंडिया की जीत में सबसे बड़ा रोल शुभमन गिल ने निभाया, जिन्होंने 87 रन की पारी खेली. इसके अलावा श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने भी फिफ्टी लगाते हुए भारतीय टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया. टीम इंडिया की ओर से दमदार गेंदबाजी भी हुई क्योंकि हर्षित राणा और रवींद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट चटकाए. टीम इंडिया ने यह मैच 68 गेंद शेष रहते जीता है.

इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी. इंग्लिश टीम के लिए शुरुआत बहुत शानदार हुई क्योंकि पहले 8 ओवर में फिल साल्ट और बेन डकेट ने 71 रन बना डाले थे. उसके बाद इंग्लिश टीम कोई बड़ी पार्टनरशिप कर ही नहीं पाई. जोस बटलर और जैकब बैथेल ने जरूर अर्धशतक लगाए, लेकिन जो रूट और हैरी ब्रूक समेत अन्य सभी बल्लेबाज बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे और पूरी टीम ही 248 रनों पर सिमट गई.

भारत ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य

जब भारतीय टीम 249 के लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी, तो टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल सस्ते में पवेलियन लौट गए थे और 19 रन के स्कोर तक टीम इंडिया ने दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया था. इस बीच श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने कमाल की पार्टनरशिप करके एकसाथ 94 रन जोड़े. अय्यर ने मैच में 30 गेंद में फिफ्टी लगाई और मैच में उन्होंने 36 गेंद खेलकर 59 रन बनाए. अय्यर तो आउट हो गए, लेकिन दूसरे छोर पर शुभमन गिल चट्टान की तरह डटे रहे. गिल और अक्षर पटेल के बीच 107 रनों की साझेदारी हुई. पटेल 52 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली.

गिल शतक तो नहीं लगा पाए, लेकिन उनकी 87 रनों की पारी ने टीम इंडिया की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी. इंग्लैंड की ओर से साकिब महमूद और आदिल रशीद सबसे सफल गेंदबाज रहे, दोनों ने दो-दो विकेट चटकाए. उनके अलावा जोफ्रा आर्चर और जैकब बैथेल ने एक-एक विकेट लिया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *