सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
रामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफा

PCB चेयरमैन ने बिना नाम लिए बोला भारत पर हमला, चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों पर भी दिया बड़ा अपडेट

3 मिनट पढ़ें
PCB चेयरमैन

PCB चेयरमैन ने बिना नाम लिए बोला भारत पर हमला, चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों पर भी दिया बड़ा अपडेट

PCB Chairman on Pakistan Stadiums Update: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुद्दा पिछले कई महीनों से विवादित बना हुआ है. अभी कुछ सप्ताह पहले हाइब्रिड मॉडल को लेकर बहस छिड़ी हुई थी, लेकिन अब मैदानों की तैयारी पूरी ना होने के कारण पीसीबी पर सवाल उठ रहे हैं. पाकिस्तान में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले रावलपिंडी, कराची और लाहौर में खेले जाएंगे. इन मैदानों की तस्वीर सामने आती रही हैं, कहीं निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है, कहीं बैठने की व्यवस्था अच्छी नहीं है तो कहीं निर्माण कार्य के कारण बजरी फैली हुई है. अब PCB चीफ मोहसिन रजा नकवी ने इस विषय पर बयान जारी किया है.

न्यूज एजेंसी PTI अनुसार मीडिया से वार्ता के दौरान मोहसिन रजा नकवी ने कहा, “सरहद पार बैठे ऐसे बहुत लोग हैं जो कहते रहे कि चैंपियंस ट्रॉफी को पाकिस्तान से बाहर किसी दूसरे देश में शिफ्ट कर दिया जाएगा क्योंकि मैदान समय रहते तैयार नहीं हो पाए. मगर मैं यह घोषणा कर सकता हूं कि हम ट्राई सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार हैं.”

बिना नाम लिए भारत पर साधा निशाना

मोहसिन रजा नकवी ने बिना नाम लिए भारत पर निशाना साधते हुए कहा, ” बॉर्डर के उस पार बैठे काफी सारे लोग हमारे मैदान और व्यवस्था में छोटी से छोटी कमी निकालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें ऐसा कोई मौका नहीं मिलने वाला. हम सभी टीमों का स्वागत करेंगे, टीमों की सुरक्षा का ख्याल रखेंगे और व्यवस्था का खास ख्याल रखेंगे. PCB की पूरी टीम दिन-रात मेहनत कर रही है कि टूर्नामेंट सुचारू रूप से हो सके.”

पाकिस्तान कर चुका है अपने स्क्वाड का एलान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बीते शुक्रवार चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित की थी. चैंपियंस ट्रॉफी में पाक टीम की कमान मोहम्मद रिजवान संभालेंगे, वहीं टीम में फखर जमान की वापसी हुई है, जिन्होंने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत के खिलाफ शतक जड़ा था. टीम के स्टार बल्लेबाज सैम अय्यूब चोट के कारण स्क्वाड में प्रवेश नहीं पा सके.

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *